15 जून 2019 का राशिफल…

मेष राशि –

आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं | पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे | इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं | घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा | आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा | जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लांनिग करेंगे | पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे | मंदिर में उड़द की दाल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे |29 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: शुक्र की कृपा से खिल उठेगा इन सात राशियों की किस्मत

वृष राशि
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे | जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे | किसी बड़े की मदद करके आप मन में राहत महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा | आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे | आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा | मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं,  आपके सभी काम समय से पूर होंगे |

मिथुन राशि
आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा | नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं | घर में खुशी का माहौल बनेगा | संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी | आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे | जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा | आपको व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है | ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी | शाम को आप एक साथ टाईम स्पेंड करेंगे | पशुओं के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

कर्क राशि
आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकती है | ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है | किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए | कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है | अपने काम के लिये आपको एक टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपका काम पूरा होगा | किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें | ब्राहमण को कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

सिंह राशि
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है | हिस्ट्री स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है | किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा | आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं | आज कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे | आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बनेगा | किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी | शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा | रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे | अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी | आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा | परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे | ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है | किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा | शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कपड़े भेंट करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

तुला राशि
आज अधिकारियों से अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए | धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे | आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है | उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे | दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है | बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं | फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है | आपको उनसे बचना चाहिए | सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी |

वृश्चिक राशि
आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा | आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा | बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | पहले दी गई किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा | आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा | संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है | अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

धनु राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा | माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा | इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी | आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा | किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी | बिजनेस पार्टनर के संग किए गए कामों से आपको फायदा होगा | इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा | मंदिर में गुड़ दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी |

मकर राशि
आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सैलर वालों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा | राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवी बनेगी | इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा | पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूकने की संभावना है | आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं | जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है | आपके बिजनेस में तरक्की होगी | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

कुंभ राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे | आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा | मैकेनिकल इंजीनीयर्स वाले लोग अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे | किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा | प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा | अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी | सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे | आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, काम में सफलता अवश्य मिलेगी |

मीन राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे | टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा | आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा | जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे | आप उनके साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे | आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी |  आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी | इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है | गाय माता के दाहिने सींग को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

Back to top button