15 जनवरी 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— रुके हुए कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग जॉब ढूंढ रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है। सत्ता पक्ष से आपके सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

वृषभ राशिफल— आज स्वास्थ्य की समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान की प्रगति से हर्षित रहेंगे। आपके नेतृत्व के गुण की प्रशंसा होगी। आज अपने उसूलों को महत्व देंगे। किसी समस्या का सामाधान प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल— मान-सम्मान में कमी आयेगी। लोगों से उतनी ही बातें करें जितनी आवश्यक हैं। आपकी बातों को गलत रूप में प्रचारित किया जा सकता है। आज नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। ऑफिस का माहौल अच्छा नहीं रहेगा।

कर्क राशिफल— कारोबार में कुछ नया करने की इच्छा उत्पन्न होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचें। आपके सामर्थ्य और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दैनिक दिनचर्या में अनुशासन को महत्व दें।

सिंह राशिफल— आज धन को लेकर के विवाद होने की आशंका है। परिजनों के साथ भी खट-पिट न हो इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। अपनी बातें लोगों से शेयर न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

कन्या राशिफल— अपने विचारों को व्यक्त करने में संकोच न करें। आज कोई पुरानी योजना सफल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आशानुकूल सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशिफल— आज किसी घटना पर ओवररिएक्ट न करें। मानसिक रूप से उहापोह में रहेंगे। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। मेहनत के अनुपात में लाभ कम होगा। जोखिम भरे निवेश से आर्थिक हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल— मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। आपको नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों में लाभ मिलेगा।

धनु राशिफल— जॉब में बहुत अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि जॉब बदलना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल— आज आपकी सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार में आपको काफी अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। धर्म के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— अपनी कमजोरियों को अपने ऊपर हावी न होने दें। घर में कलह रह सकती है। शरीर में सुस्ती रहेगी। सेहत को लेकर के लापरवाही न करें। जिद्दी व्यवहार के कारण मित्र नाराज हो सकते हैं। बॉस के साथ बहसबाजी में न उलझें।

मीन राशिफल— जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रहेगा। धन के मामलों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी समस्या रहेगी। कारोबार में प्रगति होगी। साझेदारों के साथ किसी नयी आर्थिक योजना का प्लान बना सकते हैं। अपने टैलेंट का अच्छा उपयोग कर पाने में सफल रहेंगे।

Back to top button