14 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों के लिए होगा अच्छा साबित होगा गुरुवार का दिन

14 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग
पंचांग : गुरूवार, 14 मार्च 2019

तिथि – अष्टमी – 27:22:56 तक
नक्षत्र – रोहिणी – 29:05:20 तक
करण – विष्टि – 15:58:09 तक, बव – 27:22:56 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – प्रीति – 12:19:36 तक
वार – गुरूवार

14 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

सूर्योदय – 06:32:48
सूर्यास्त – 18:28:46
चंद्रोदय – 11:31:00
चंद्रास्त – 25:37:00

14 मार्च 2019 का अशुभ समय 

दुष्टमुहूर्त – 10:31:27 से 11:19:11 तक, 15:17:51 से 16:05:35 तक
कुलिक – 10:31:27 से 11:19:11 तक
कंटक – 15:17:51 से 16:05:35 तक
राहु काल – 14:00:17 से 15:29:47 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 16:53:19 से 17:41:03 तक
यमघण्ट – 07:20:31 से 08:08:15 तक
यमगण्ड – 06:32:48 से 08:02:17 तक
गुलिक काल – 09:31:47 से 11:01:17 तक

14 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:06:55 से 12:54:39 तक

आज का राशिफल
मेष राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आपका रूतबा बढ़ा रहेगा। आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, सभी क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
वृष राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे।
मिथुन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नई ड्रेस गिफ्ट में दे सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के
कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। आप बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं, दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
कर्क राशि
आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बना सकते हैं। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।
सिंह राशि
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई काम अटक सकता है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।सुबह मूड खराब रहेगा लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जायेगा। संतान की तरक्की से आप खुश हो सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
कन्या राशि
आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान
बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके सभी काम में सफल होंगे।
तुला राशि
आज कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।
धनु राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगी । परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गाय को रोटी खिलाएं, धन में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
कुंभ राशि
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशी भरा रहेगा।
मीन राशि
आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

Back to top button