14 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — सोच-समझकर निवेश करना उचित होगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुये कार्य पूरे करने में आसानी होगी। दोपहर के बाद दिन बहुत अच्छा बीतेगा। परिजनों के साथ बैठकर किसी मूवी का आनन्द उठायेंगे।

वृषभ — आज आपका मन अस्थिर रहेगा। अनिश्चित यात्रा हो सकती है। बुरे लोगों से मिलना पड़ेगा। रिश्तों में अपनापन नदारद रहेगा। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। समस्याओं में उलझने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें।

मिथुन — लव लाइफ आज काफी रोमांटिक रहने वाली है। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। नये मित्र बन सकते हैं। अपनी रचनात्मक अभियोग्यता का भरपूर प्रयोग करेंगे। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

कर्क — धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। आपके द्वारा लिये गये निर्णय सत्य साबित होंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर के सभी सदस्य आनन्दपूर्वक रहेंगे। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल किया जा सकता है। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा।

सिंह — आपसी सामंजस्य से रिश्ते मजबूत होंगे। घर में सभी सदस्य आनन्दपूर्वक रहेंगे। अपनी कार्यकुशलता से महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या —  आय के नये स्त्रोत बनेंगे। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। तनाव की स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। वाणी की सौम्यता बनाये रखें। चोट और दुर्घटना की आशंका है। आर्थिक परेशानियाँ बढ़ सकती है।

तुला — बेवजह की यात्रा करने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार पर मन्त्र-मुग्ध रहेंगे। ससुराल से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक — कारोबार में आपेक्षिक वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। विधिक मामलों में विजय मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत व्यस्त रहना पड़ सकता है।

धनु — लव कपल्स को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। कोई शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों के द्वारा सहयोग के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी क्षमताओं पर सन्देह न करें।

मकर — परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। लव लाइफ में खूबसूरत पलों का आनन्द उठायेंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। चिन्ता से दूर रहें।

कुम्भ — सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विवादों का निपटारा हो सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। मनोवांछित प्रमोशन मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा।

मीन — पैतृक सम्पदा मिल सकती है। नये सम्बन्धों से लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्य से पूर्व अपने से बड़ों की राय लेना उचित होगा। अपने निकटवर्ती लोगों से कुछ छिपाकर न रखें।

Back to top button