14 अगस्त दिन सोमवार का पंचांग: जानिए आज किस राशि पर कृपा करेंगे भगवान शंकर

◆आज का पंचांग◆

।।आज का दिन मंगल मय हो 14 अगस्त दिन सोमवार।।

14 अगस्त दिन सोमवार का पंचांग: जानिए आज किस राशि पर कृपा करेंगे भगवान शंकर ऋतु- वर्षा
मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:31
सूर्यास्त:-06:29
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-सप्तमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपको शत्रुओं से सावधान रहें।वाहन आदि से चोट लग सजती है।पारिवारिक माहौल उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा। कृषि कार्यों में उन्नति मिकेगी। व्यर्थ विवाद से बचें।

सुझाव:- आज आप घर पर मिष्ठान्न बनाकर देवालय में भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- मटमैला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आपके व्यापार में धनलाभ होने की सम्भावना है।संतान से सुख । जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।नूतन कार्यों में मन लगेगा। धार्मिक पक्ष में रुचि बढ़ेगी। आज आपके कार्यों की प्रसंशा होसकती।

सुझाव:- आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपकी व्यर्थ की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।महत्वाकांक्षी योजनाओं से धनलाभ होगा। यात्रा से मानसिक शान्ति मिलेगी। संतान की चिंता बनी रह सकती है। व्यापारिक कार्यों में इज़ाफ़ा होगा।

सुझाव:- आज आप श्री राधा कृष्ण के चरणों में गुलाब पुष्प की माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त होगा जिससे आप सुख महसूस करेंगे ।कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आय पक्ष मजबूत होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सट्टेबाजी से बचें।शेयर बाजार में हानि हो सकती है।

सुझाव:- आज आप श्री लक्ष्मीनारायण जी का दर्शन कर यथा शक्ति प्रसाद अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपके रुके हुए कार्यों में बिशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।भाई से मतभेद होने की सम्भावना बन रही है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

सुझाव:- आज आप भगवान शंकर का स्मरण करके मानस के किष्किंधाकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से रुके कार्य चल पड़ेंगे। पड़ोसियों से विवाद की संभावना बन सकती है। यात्रा कष्ट प्रद होसकती है। उधर देना हित मे नही होगा।

सुझाव:-आज आप संध्या के समय तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं।हानि होते होते लाभ होने की सम्भावना बन रही है।व्यर्थ प्रपंच से बचें ।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापारिक समझौते लाभ देंगे। पारिवारिक सामंजस्यता प्रगति कराएगी।

सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।कर्ज लेने से बचें। व्यापारिक समझौता हानिकारक हो सकता है। वाहन से सावधान रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री राधामाधव को माखन अर्पण करें व मिष्ठान्न का भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।नकारात्मक विचार मन में न आने दें।पड़ प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापारिक उलझने परेशानी दे सकती है। सन्तान पक्ष का सहयोग मिलेगा।आर्थिक स्थितियों में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को तामब्बुल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज जमीन जायदाद के मामले में विवाद हो सकता है।बुद्धि के सदुपयोग से लाभ की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से सावधान रहें ।शैक्षिक कार्यों में लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री राधाकृष्ण को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- सुनहला।

?कुम्भ:- आज आपको वाहन से सुख व व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है।शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।पारिवारिक अंतर कलह से बचें यात्रा से सामान्य लाभ होसकता है।

सुझाव:- आज आप श्री राधा रानी को मीठे का भोग लगावें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपको विपरीत परिस्थितियों में धन प्राप्त हो सकता है।यात्रा से सुख।आज परिवार के साथ सुखद समय व्ययतीत होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप राधा-माधव की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज भाद्रपद माह कृष्णपक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज उदया तिथि में अष्टमी का प्रवेश नही है और रोहिणी नक्षत्र भी नही है अस्तु सभी वैष्णों व गृहस्थों को जन्माष्टमी 15/8/2017 को ही मानना चाहिए। श्री कृष्ण भगवान की जन्मभूमि मथुरा में भी 15 तारीख में जन्माष्टमी मान्य है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

को साहिब सेवकहि नेवाजी।
आपु समाज साज सब साजी।।

अर्थ:- गोस्वामी बाबा कहते है ऐसा कौन सा स्वामी है जो सेवक पर कृपा करके अपने सेवक का सारा काम अपने हाथों ही करदे ,वो प्रभू श्री राम जी के सिवा कोई और नहीं है।”अस्तु हम सब को भी अपने आश्रितों पर दया करुणा का भाव अवश्य रखना चाहिए।”

?आप सब का मंगल हो ?

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)

Back to top button