14 मई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — नयी सम्भावनाओं की शुरुआत हो सकती है। जॉब के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी की सलाह को मानना बुद्धिमत्ता होगी। सन्तान की प्रगति से प्रफुल्लित रहेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी।

वृषभ — आध्यात्मिक चर्चा युक्त दिन रहेगा। शाम के समय कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन से जुड़े हुये लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपनी किसी पुरानी चूक को सुधारने का मौका मिलेगा।

मिथुन — शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलायें। किसी से बहस में न पड़ें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दोपहर बाद कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।

कर्क — दिन काफी अच्छा रहेगा। लेकिन शाम के समय सेहत को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस भरपूर रहेगा। चिकित्सकों के लिये दिन उत्साहवर्धन कराने वाला होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

सिंह — समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। घर के लोगों की देखभाल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम के समय धन प्रदायक स्थितियाँ बन सकती हैं। जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या —  मानसिक उलझन बढ़ सकती है। स्वभाव में उग्रता रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर के लोग आपके व्यवहार से गदगद रहेंगे। गठिया के रोगियों को अपने खानपान में थोड़ा संयम रखना चाहिये।

तुला — दूसरों के मामलों में उलझने से आपका मान कम होगा। आनन्दपूर्वक समय बीतेगा। दोपहर बाद स्थिति कुछ नियंत्रित रहेगी। आलस्य के कारण शरीर में शिथिलता रहेगी। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे।

वृश्चिक — परिवार को लेकर कुछ आवश्यक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जोश से भरपूर रहेंगे। यात्रा करने का विचार बनेगा। लोगों से सही समय पर सहायता मिलेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से बात होगी। करियर के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा।

धनु — कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। नये व्यापारिक सम्बन्ध बन सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने किसी शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यों में अधिकता के कारण तनाव हो सकता है।

मकर — धन प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। जॉब में आने वाली कठिनायी दूर होगी। प्रेमीजन से विवाह को लेकर उत्साहित रहें। आपकी योजनायें सफल सिद्ध होंगी। समय आपके लिये अनुकूल रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।

कुम्भ — परिस्थितियों में बदलाव लाने का प्रयास करें। किसी झगड़े और विवाद को सुलझाने में सफल होंगे। आसपास के वातावरण से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। लेकिन अपना धैर्य न खोयें। जीवनसाथी की सलाह को अमल में लाने का प्रयास करें।

मीन — धन का मैनेजमेंट करने का प्रयास करें। प्रेमी जन की बात को नकारना उचित नहीं होगा। मन में वैचारिक द्वंद रहेगा। दार्शनिक विचारों का प्रभाव अवचेतन पर छाया रहेगा। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे।

Back to top button