13 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज महाशिवरात्रि के दिन किस पर कृपा करेंगे भगवान भोलेनाथ

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

।।महाशिवरात्रि कीआप सभी को हार्दिक शुभकामना।।

आप का दिन मंगलमय हो 13 फरवरी दिन मंगलवार

13 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज महाशिवरात्रि के दिन किस पर कृपा करेंगे भगवान भोलेनाथ ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:26
सूर्यास्त-05:34
राहूकाल(अशुभ समय)शायं
03:00 से 04:30
तिथि-त्रयोदशी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-उत्तर व पश्चिम
शुभदिशा-दक्षिण व पूर्व
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:13से 12:57 तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर 12:35 से 01:59 तक है।

।।आज का राशिफल।।

मेष :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। व्यवसायी साझेदारों के विवाद से बचने का प्रयास करें। मकान या जमीन के दस्तावेज से संबंधित काम आज न करें। स्त्री एवं पानी से बचने में ही भलाई है।
सुझाव:-आज आप भगवान शिवपार्वती को विजया दूध व मेवा अर्पित करें व शिवस्त्रोत का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-स्लेटी

वृषभ :- आज का दिन आफके लिए ठीक-ठाक है। आज आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आज आप कल्पनाशक्ति से सकारात्मक काम कर सकेंगे। परिवार वाले या दोस्तों के साथ आज कहीं भ्रमण पर जा सकेंगे व्यापर आज सामान्य लाभ प्रदान करेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें व किष्किन्धाकाण्ड का पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-भूरा

मिथुन :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आपको पहले थोड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा, किन्तु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे।
सुझाव:-आज आप शिव माहिम्न स्त्रोत्र का पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-महरून

कर्क :- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने के संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट या सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ अपना दिन खुशी में बिता सकेंगे। व्यापार उत्तम लाभ देगा।
सुझाव:-आज आप श्वेत तिल य्या तिलोदक से भगवान शिव का अभिषेक करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-हल्कालाल

सिंह :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें उसका ख्याल रखें।व्यापर आज मन्द रह सकता है।
सुझाव:-आज आप भगवान शिवपार्वत जी को श्रीसीताराम लिखा विल्बपत्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-समुद्रिहरा

कन्या :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके लिए घर-परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज स्त्री मित्रों से विशेष लाभ प्राप्त हो सकेगा। धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार उत्तम लाभ देगा।
सुझाव:-आज आप चनेकी दाल व गुड़ का दान किसी शिव मंदिर में करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-नारंगी

तुला :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। कार्यस्थल पर साथियों से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाह सुख प्राप्त होगा।
सुझाव:-आजआप भगवान शिवपार्वती जी को ऋतुफल अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-पर्पल

वृश्चिक :- आज आपके दिन की सुरुवात थोड़ी प्रतिकूलता भरी हो सकती है। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी किन्तु लाभ आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है, आपके प्रति अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रह सकता है प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। संतानों से मतभेद की स्थिति सामने आ सकती है।
सुझाव:-आज आप भगवान शिवपार्वत को पीलेवस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:- मूँगा
शुभरंग:-बादामी

धनु :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। हालांकि, मित्रों से सहयोग मिल सकता है, लेकिन काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
सुझाव:-आज आप भगवान शिवपार्वत को मिष्ठान्न अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-केशरिया

मकर :- आज आपका दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। । प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।शैक्षिक क्षेत्र में यश मिलेगा।
सुझाव:-आज आप शिव परिवार की सविधि पूजा करें व भिखरियों को वस्त्र दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-धानी

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त हो सकती है। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में पारिवारिक वातावरण उत्तम होगा। नौकरी में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिवपार्वत को दूध से स्नान करावें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-फिरोजी

मीन :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक-दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रह सकती है। स्त्री मित्रों पर धन खर्च हो सकता है।
सुझाव:-आज आप सपरिवार भगवान शिव की पूजा करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-आसमानी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह त्रयोदशी तिथि है।
2 आज महाशिवरात्रि व्रत है व भगवान शिव पार्वती विवाह है।
3 आज विवाहमुहूर्त है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

हर गिरिजा कर भयउ बिबाहू।
सकल भुवन भरि रहा उछाहू।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी शिव विवाह के प्रसंग का वर्णन करते हुवे कहते है कि जिस प्रकार विवाह की विधि वेदों में वर्णित है ठीक वैसे ही महा मुनियों नेविधि करवाई, पर्वत राज हिमांचल जीने अपने हाथमें कुश, अपनी पुत्री पार्वती का हाथ व जल लेकर भगवान शिव को समर्पित किया इस प्रकार तीनों लोकों में उत्साह भर गया विविध प्रकार के बाजे बजने लगे ,पुष्पों की वर्षा होने लगी देवताओं ने जै जै कर किया इस प्रजार भगवान शिवपार्वती का विवाह आनन्द के साथ सम्पन्न हुवा।

“अस्तु कल्याण रूपी शिव के हाथों में शक्ति रूपी पार्वती का पाणिग्रहण सदैव होता है।”

।।वास्तु टिप।।

घर मे पारदेश्वर शिव लिंग की पूजा नित्य विल्बपत्र से करें व पंचामृत से स्नान करावें तो घर के समस्त उपद्रव शांत हो जाते है व स्थिर लक्ष्मी का वास होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button