13 साल पहले पति को मारकर बाथरूम में दफनाने वाली महिला कुछ इस तरह हुई गिरफ्तार

मुंबई: आज से 13 साल पहले एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव बाथरूम में टैंक में दफना दिया था और खुद आराम की जिंदगी जीने लगी थी। उसे अपने किये हुए पर जरा भी शर्मिंदगी नहीं थी। लेकिन पिछले दिनों को सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद उसकी करतूत दुनिया के सामने आ गयी। पुलिस ने आरोपी महिला के घर से उसके पति सहदेव भर्ती के शव के अवशेष बरामद किये।

बोईसर पुलिस ने सोमवार के दिन गाँधीपड़ा इलाके में एक घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। कुछ दिन पहले ही उसे इस सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को भी छुड़ाया और फरीदा भर्ती को उसके एक ग्राहक के साथं गिरफ्तार कर लिया। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि फरीदा ना केवल सेक्स रैकेट चलाती थी, बल्कि अपने पति के साथ ही कई लोगों की हत्या भी कर चुकी है।

बोईसर थाणे के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण कबाड़ी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फरीदा ने अपने पति की हत्या की सच्चाई को कबूल कर लिया। बाद में पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की मंजूरी के बाद फरीदा के घर की खुदाई भी की, जहाँ से पुलिस को सहदेव भर्ती के शव के अवशेष भी बरामद हुए। प्राप्त अवशेषों को जाँच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। आगे की जाँच अभी भी जारी है।

पुलिस के अनुसार, फरीदा ने बताया कि, जब उसका पति गहरी नींद में सो रहा था तभी उसने किसी चीज से उसके सर पर तेज प्रहार किया। जिससे उसके पति की मौत हो गयी। जब उसे कुछ समझ में नहीं आया तो उसनें घर के ही बाथरूम के टैंक में अपने पति के शव को दफना दिया। अभी तक फरीदा ने यह राज नहीं खोला है कि आखिर क्यों उसनें अपने पति की हत्या की।

 
Back to top button