13 मई 2018, आर्थिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष: कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किन्तु आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।13 मई 2018, आर्थिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन...

वृषभ: दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन: पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क: राशि अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राजकीय मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह: राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला: आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि कारक होगा। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से मुलाकात होगी।

धनु: आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर: आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ: किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार करलें। सायंकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन: बिजनस में प्रगति से काफी खुशी होगी। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

 
Back to top button