13 सितम्बर 2019 का राशिफल…

मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए कई सौगातों से भरा हुआ होगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी कारण वश यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। आज अनुशासित जीवनशैली को स्थान दें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पारिवारिक जीवन में बाहर वालों को शामिल न करें।25 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ हैं सोमवार का दिन

वृषभ राशिफल— प्रियजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। अपनी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बतायेंगे। आज कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत खास रहने वाला है। आपको पूरी तरह से कार्य में तल्लीन रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी।

मिथुन राशिफल— आज एक महत्वपूर्ण कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। घर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। आज घर में कुकिंग में हिस्सा ले सकते हैं। आपके सभी कार्यों में इनोवेशन दिखाई देगा। इससे आपको काफी सम्मान भी प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल— करियर बदलने की योजना बना सकते हैं। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। परिस्थितियों में आये परिवर्तन से मन में उथल-पुथल रहेगी। आज किसी नये कार्य में निवेश का जोखिम न उठाएँ। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि जागृत होगी।

सिंह राशिफल— धन आगमन के नये स्तोत्र बन सकते हैं। पिताजी से काम को लेकर काफी मदद मिल सकती है। नौकरी के साथ ही व्यापार की भी योजना बनेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में अच्छे लोगों से घनिष्ट सम्बन्ध बनेंगे। विवाह सम्बन्धों को लेकर ‘जिद’ आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

कन्या राशिफल— संघर्ष के साथ सफलता और धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज नये मित्र बनेंगे लेकिन वे स्वार्थ के लिए आपसे जुड़ सकते है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह का नशा आपके लिए आज घातक हो सकता है।

तुला राशिफल— अपनी पैनी निगाहों से आज बारीक से बारीक गलती को आसानी से पकड़ पायेंगे। आज मित्रों की परख हो जायेगी, क्योंकि आज उनकी आपको आवश्यकता पड़ेगी। समाज और राजनीतिक जीवन से जुड़े लोगों लिए दिन शुभ फलदायक रहेगा। घर की साज-सज्जा में आज विशेष ध्यान देंगे।

वृश्चिक राशिफल— नया घर या वाहन लेने का विचार बन सकता है। घर में माहौल सुखदायक रहेगा। पुराने रिश्तों से धोखा मिल सकता है। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज ट्रांसफर को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

धनु राशिफल— सभी कार्य सहजता से पूर्ण हो जायेंगे। सरकारी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। आज अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे। सब कुछ ठीक-ठाक होने के बाद भी मन में अज्ञात भय रहेगा। कमीशन के व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल— खानपान में संयम बरतें, अन्यथा स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिजनों का व्यवहार काफी सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपनी बातों को शेयर करें। मूड स्विंग होने से काम में मन नहीं लगेगा।

कुम्भ राशिफल— नयी योजनाओं और निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल में झगड़े और विवाद की स्थिति बन सकती है। आज प्रेम में धोखा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखकारी रहेगा। अपने आत्मसम्मान का ख्याल रखें।

मीन राशिफल— आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, पर उसे लोगों से अभी शेयर न करें। लोगों से अपने रिश्ते अच्छे बनाये रखें। आज धन उधार न तो लें न ही दें। बैंक से जुड़े हुये काम लटक सकते हैं। लोग आपसे पैसे खर्च करने को बोलेंगे। पैरों में पीड़ा हो सकती है।

Back to top button