13 मार्च का 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशि वालों के बड़े सपने होंगे साकार, बाकी को रहना होगा सावधान

13 मार्च का 2019 का राशिफल और पंचांग
पंचांग : बुधवार, 13 मार्च 2019

तिथि – सप्तमी – 28:24:27 तक
नक्षत्र – रोहिणी – 29:05:20 तक
करण – गर – 16:41:58 तक, वणिज – 28:24:27 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – विश्कुम्भ – 13:59:42 तक
वार – बुधवार

13 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

सूर्योदय – 06:33:55
सूर्यास्त – 18:28:11
चंद्रोदय – 10:43:00
चंद्रास्त – 24:36:00

13 मार्च 2019 का अशुभ समय 

दुष्टमुहूर्त – 12:07:15 से 12:54:52 तक
कुलिक – 12:07:15 से 12:54:52 तक
कंटक – 16:52:57 से 17:40:34 तक
राहु काल – 12:31:03 से 14:00:20 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 07:21:33 से 08:09:10 तक
यमघण्ट – 08:56:47 से 09:44:24 तक
यमगण्ड – 08:03:12 से 09:32:29 तक
गुलिक काल – 11:01:46 से 12:31:03 तक

13 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

आज का शुभ मुहूर्त समय – कोई नहीं

 आज का राशिफल
मेष –
दिन आपके लिए बड़े सपने लेकर आया है। सपनों को पूरा करने के लिए कर्म की यात्रा पूरी करनी होगी। समय आपको अपने-पराए की पहचान करा देगा। किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना लाभकारी होगा।
लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर – 5
वृष –
आज यात्रा के योग हैं, नई शुरुआत भी हो सकती है। कार्ड की सलाह है जल्दबाजी ना करें, जल्दबाजी के निर्णय आपको महंगे साबित हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
लकी कलर – आसमानी, नंबर – 5
मिथुन –
आज बहुत गुस्से और झुंझलाहट से गुजारना होगा। हार का सामना करना पड़ सकता है। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है। सावधान रह कर ही परिस्थितियों का सामना करें।
लकी कलर – मरून, लकी नंबर – 6
कर्क –
ये समय है फिर से वापसी करने का। अपनी आत्म शक्ति को पहचानना होगा। कोई भी कार्य करने के पहले सावधानी बरतनी होगी। निर्णय की स्थिति में विवेक से काम लेना होगा।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 7
सिंह –
दिन आपके लिए ख़ुशियों व समृद्धि से भरा हुआ रहेगा। व्यापार में फायदा होने के योग हैं। रुके काम पूरे हो सकते हैं। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। सफलता के पूरे योग हैं।
लकी कलर- गोल्डन,लकी नंबर-9
कन्या –
आज आपको प्रकृति से जुड़े कार्य करने की सलाह दी जाती है। जिसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आज नए अवसर मिलने के योग हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। नए विचार सफलता दिलाएंगे।
लकी कलर – आसमानी, नंबर – 5
तुला –
आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा। जिससे आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आप अपनी पहचान खुद बनाने की क्षमता रखते हैं। इसी दिशा में कार्य करते रहे, सपने पूरे होने के योग हैं।
लकी कलर:- नारंगी,लकी नंबर:- 1
वृश्चिक –
आज आपको अपने पुराने कामों का आंकलन करना होगा। फैसले लेने के पहले सोचें। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचने से पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। धार्मिक कार्यो में रूचि रखें और बड़ों का आदर करें।
लकी कलर – बादामी, लकी नंबर – 10
धनु –
आप अपने काम और उसके नतीजों से थोड़ा असंतुष्ट रह सकते हैं। ज्यादा दयालु ना रहें, आपके अपने इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। संघर्ष जारी रखें, कुछ बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
लकी कलर:- ब्राउन,लकी नंबर:- 3
मकर –
आज आपके अंदर समर्पण के भाव होंगे। साथियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति रह सकती है। कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। बदलाव आपके लिए शुभ संकेत होंगे। नकारात्मक बातों से दूर रहें।
लकी कलर- हल्का हरा, लकी नंबर-8
कुम्भ –
आपका झुकाव विलासिता की ओर ज्यादा रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है। पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आप खुद का ख्याल रखने पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आएगा।
लकी कलर – जामुनी, लकी नंबर – 6
मीन –
आपको सफलता मिल सकती है। काम के मामले में कई लोग आपको फॉलो करेंगे। आपको लीडर की भूमिका मिल सकती है। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 9

Back to top button