13 मई 2018 दिन रविवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग, आज इन राशि वालों को मिलेगी जीवन की सबसे बड़ी खुशी

13 मई 2018 दिन रविवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

आप सभी का मंगल हो….

आज का पञ्चाङ्ग

13 मई दिन रविवार
ऋतु-बसंत
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-त्रयोदशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:23
सूर्यास्त-06:37
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
04:30 से 06:00तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-प्रातः10:30 से 12:00 बजे तक

आज का राशिफल13 मई 2018 दिन रविवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

मेष:-आज कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में लापरवाही ना करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। प्रमोशन का योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आप बाहर खाने-पीने से बचें। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचार मन पर हावी हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं होंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज मानहानि होने की आशंका है। शेयर-सट्टा की तरफ ध्यान ना दें, नुकसान संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे। शुभ समाचार मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित होंगे। कागजातों के मामले में सावधानी रखें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद में न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आर्थिक हानि की आशंका है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

आज के दिन का विशेष महत्व

1. आज बसंत ऋतु ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रविवार है।
2. आज प्रदोष व्रत , व वटसावित्री त्रिदिवशीय व्रतारम्भ है।
3. आज विवाह मुहूर्त है व पंचख समाप्ति दिन में 11:41 पर है।

प्रेरणा दाई चौपाई

देखा जीव नचावइ जाही। देखी भगति जो छोरइ ताही।। तन पुलकित मुख बचन न आवा। नयन मूदि चरननि सिरु नावा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि माता कौशल्या ने देखा कि जो माया जीवों को नचाती है, फिर शक्ति को देखा, जो बधें जीवों को खोलती है।यह सब देख कर माता पुलकित हो गई मानो मुख से उसका वर्णन नहीं कर पा रहीं हैऔर माता ने आँखें मूंद कर अपने पुत्र श्री राम के चरणों मे सिर रख दिया।प्रभू ने माँ को विषमय होते देख तुरंत फिर बालक रूप ले लिया।

गतांक सेआगे… कल।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् कथास व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button