13 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी की अड़चनें समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। विदेशी स्त्रोतों से लाभ मिलेगा।

वृषभ राशिफल— मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। अधिकारी वर्ग से नाराजगी मोल न लें। काम के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ेगी। प्रेमीजन से कोई ऐसा वायदा न करें जो आप पूरा न कर सकें।

मिथुन राशिफल— मन में अतिरिक्त बोझ न रखें। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी उभर सकते हैं। शाम के समय समस्याओं से राहत मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी।

कर्क राशिफल— नयी नौकरी ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं तो वक्त आपके साथ है। कार्यक्षेत्र का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। काफी सतर्कता के साथ आज लोगों के साथ पेश आयेंगे। आज आपको आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशिफल— कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आप झूठ का सहारा बिल्कुल न लें। सन्तान की प्रगति से हर्षित रहेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी।

कन्या राशिफल— नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार उत्पन्न होगा। निर्भीकता से फैसले लेंगे। मन में सन्तोष का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये प्रपोजल मिल सकते हैं। व्यवसाय में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। रोगों में लाभ होगा।

तुला राशिफल— सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट सम्भव है। लोग आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। भाइयों को कष्ट हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना पड़ेगा।

वृश्चिक राशिफल— घर में दोस्तों का आगमन हो सकता है। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में शानदार मुनाफा होगा। लव लाइफ में परस्पर प्रेम और विश्वास मजबूत होगा। घर में किसी प्रोग्राम को लेकर योजना बनेगी। पुराने गिले-शिकवे आज समाप्त होंगे।

धनु राशिफल— भाग्यवृद्धि के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल कर सकते है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पिता के साथ आज समय बितायेंगे।

मकर राशिफल— प्रियजनों से मुलाकात होगी। विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को आज मौके मिल सकते है। रुके हुये कार्य आज पुनः शुरू हो सकते हैं। अतिरिक्त व्यय से बचना आपके आर्थिक हितों के लिये बेहतर होगा। सम्मानित लोगों के साथ मुलाकात होगी।

कुम्भ राशिफल— आपकी आय आज बढ़ सकती है। जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आकस्मिक खर्चों से बचना चाहिये। घर में तनाव का माहौल हो सकता है। धन उधार देने से आज बचें।

मीन राशिफल— सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आर्थिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। कार्यसिद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Back to top button