13 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— जीवनसाथी के साथ आज कुछ भावुक पल व्यतीत करेंगे। प्रेमीजन आज किसी गिफ्ट की मांग कर सकते हैं। आज इंटरव्यू में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। जोड़ों और माँसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में उमंग और उत्साह भरा वातावरण रहेगा।राशिफल

वृषभ राशिफल— आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लेकिन आज बेपरवाह रहना हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि गुप्त शत्रु षड्यन्त्र रच सकते हैं। रुके हुए कार्य पुनः गतिशील हो जायेंगे। ऑफिस में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। व्यापारिक समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे।

मिथुन राशिफल— लव पार्टनर्स के बीच सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। वाहन धीमी गति से चलायें। महत्वपूर्ण और विश्वस्त लोग चाह कर भी मदद नहीं कर पायेंगे। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। कार्यक्षेत्र में काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशिफल— आज शानदार आर्थिक लाभ मिल सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण होगा। किसी को बिना माँगी सलाह न दें। सम्पत्ति सम्बन्धी मामले उलझ सकते हैं।

सिंह राशिफल— जोखिम भरे निवेशों में लाभ मिलने की सम्भावना है। ऑफिस में कोई जटिल कार्य आपको सौंपा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी। यद्यपि आज आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे किन्तु आपमें आत्मविश्वास की कुछ कमी हो सकती है। पीठ और कमर के रोग उभर सकते हैं।

कन्या राशिफल— उम्मीदों के मुताबिक कार्य नहीं होंगे। वाणी पर नियन्त्रण रखें वरना सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से कार्य सिद्ध होंगे। धार्मिक कार्यकलापों में भाग लेंगे। अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें।

तुला राशिफल— आज स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ उभर सकती हैं। छोटी-छोटी बातों से मन व्यथित हो जायेगा। लम्बी दूरी की यात्रा को टालना आज उचित रहेगा। शोधकार्य से जुड़े लोगों को अध्ययन में सफलता मिलेगी। सरकारी अधिकारियों को आज कार्यों में सतर्कता बरतनी होगी।

वृश्चिक राशिफल—  भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में श्रम के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होगा। अपने स्वाभिमान पर आंच न आने दें। घरेलू वातावरण सहयोगी और खुशहाल रहेगा। अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं।

धनु राशिफल— आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। निराशावादी दृष्टिकोण से बचें अन्यथा अच्छे अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। जलजनित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आज मन लगाकार के सिर्फ कार्य में ध्यान दें अवश्य लाभ होगा।

मकर राशिफल— कार्यस्थल में परिस्थितयाँ अनुकूल नहीं रहेंगी। नये प्रेम-सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं। वरिष्ठजनों से अवमानना झेलनी पड़ सकती है। कारोबार में साझेदारों के साथ पेपर वर्क में बारीकी से ध्यान दें।

कुम्भ राशिफल— कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहें। ऑफिस में कामों में मन नहीं लगेगा। दाम्पत्य जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है। मन शान्त रहेगा और आराम करने की इच्छा होगी।

मीन राशिफल— मित्रों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। कोई पुरानी बात सामने आ सकती है। पराक्रम में वृद्धि होने के योग हैं। आज खरीदारी के लिये जा सकते हैं। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य ले लें। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।

Back to top button