13 दिसंबर 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मन में कई तरह के रचनात्मक विचार आयेंगे। किसी कारोबारी यात्रा के लिये निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध मजबूत होगा। करियर में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।राशिफल

वृषभ राशिफल— आज किसी से झगड़ा होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद नहीं रहेगा। धन उधार देना आप पर भारी पड़ सकता है। अपनी बात पर कायम नहीं रख पायेंगे। लोग आपसे अपेक्षा बहुत रखेंगे।

मिथुन राशिफल— नयी सम्भावनाओं से भरपूर दिन होगा। घर का माहौल सुखदायी रहेगा। मन में कई तरह के विचार उत्पन्न होंगे। मानसिक रोगियों का उपचार सम्भव है। कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। अपने व्यक्तित्व में पारदर्शिता बनाये रखें।

कर्क राशिफल— कार्यक्षेत्र में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य में समस्या उत्पन्न होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पेट में गैस की समस्या से परेशान रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने से आज बचना चाहिये।

सिंह राशिफल— कारोबार में शानदार लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। फँसा हुआ पैसा आज मिल जायेगा। मित्रों से काफी लाभ मिल सकता है। जॉब में बॉस आपकी बातें सुनेगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है।

कन्या राशिफल— कार्यक्षेत्र मे सब कुछ आपके अधीन होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के वर्चस्व में वृद्धि होगी। नई योजनाओं को आकार देने का प्रयास करेंगे। करीबी व्यक्ति शत्रुवत व्यवहार करेगा।

तुला राशिफल— धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्चाधिकारी से झड़प हो सकती है। अपनी बातों को स्पष्टता से रख पाने में मुश्किल महसूस करेंगे। शरीर में आलस्य का वास रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— कारोबार में नुकसान हो सकता है। आपके द्वारा की गयी गलती भारी पड़ सकती है। क्रोध और उत्तेजना बढ़ने की आशंका है। शारीरिक व्याधि से परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। अनावश्यक हानि हो सकती है।

धनु राशिफल— विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक सम्बन्ध के ऑफर मिल सकते है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी को कुछ उपहार देने का विचार बनायेंगे। नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा।

मकर राशिफल— आज सफलता के लिये मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का व्यवहार रूखा सा हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपके विरोधियों की पराजय होगी। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

कुम्भ राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों में गलतफहमी हो सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ रहेगा। बच्चों के विषय में कुछ चिन्ता बनी रहेगी।

मीन राशिफल— दिन की शुरुआत से ही मन उदास सा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते है। आपकी बातों को महत्व कम मिलेगा। लोग आपकी पर्सनालिटी को गलत तरीके से जज कर सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति से झगड़ा करने से बचें।

Back to top button