13 जून 2019 का राशिफल

मेष राशि

वृष राशि
आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश होगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मंदिर में चना दाल दान करें, धन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल होंगे। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन होने की संभावना है। आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। विष्णु मंदिर में शंख चढ़ाएं, आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे।

कर्क राशि
आज कामकाज निपटाने के लिए आपको कोई नया तरीका मिलेगा। आप इसमें सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा।  अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

सिंह  राशि
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कन्या राशि
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपका दिन ख़ुशी भरा रहेगा।

तुला राशि
आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बनायेंगे। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। आज छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप समय बितायेंगे। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। ब्राह्मण को गले में पहनने के लिये कपड़ा दान करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

वृश्चिक राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। पॉलिटिकल साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा। सोसाइटी में आपका रूतबा बढ़ेगा। आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी इच्छाएं पूरी होगी।

धनु राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर राशि
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। कोई जरूरी काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जायेगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। विष्णु जी को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।

मीन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। माता-पिता अपने बच्चों को खूब सारा प्यार देंगे। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे। आप बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। मंदिर में कपूर की दो टिकिया जलाएं, दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

Back to top button