13 अगस्त दिन रविवार का पंचांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

◆आज का पंचांग◆

।।आज का दिन मंगल मय हो 13 अगस्त दिन रविवार।।

13 अगस्त दिन रविवार का पंचांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे ऋतु- वर्षा
मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:31
सूर्यास्त:-06:29
राहू काल(अशुभ समय) सायं
04:30से 06:00 तक
तिथि-षष्ठी
दिसाशूल- पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

? मेष:- आज आप अपनी ऊर्जा को अनावश्यक व्यय न करें।अपनी ओर से प्रयास करें सफलता मिलेगी।यात्रा से व्यर्थ विवाद की संभावना बन रही है। कृषि कार्यों में हानि की संभावना बन सकती है।
सुझाव:- आज आप व्रत रखने वाली माताओं की सेवा करें व मीठे का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

?वृष:- आज आपको जटिल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक पक्ष मजबूत होंगी। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन या पदोन्नति जा योग बन रहा है। यात्रा से लाभ होगा।

सुझाव:- आज आप पंचामृत से माता महा लक्ष्मी का अभिषेक करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – लाल।

? मिथुन:- आज परिवार के प्रति आपका रवैया उदार हो सकता है।आर्थिक पक्ष उत्तम होगा ।आत्मविश्वाश से कार्य करें अवश्य सफल होंगे। यात्रा से शारीरिक श्रम मात्र मिलेगा।

सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का नीला।

? कर्क:-आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।आर्थिक लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है।विचारों को सकारात्मक रखें।अव्यवहारिक व्यक्तियों से दूरी बनाए। धन का सदुपयोग होगा।

सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

?सिंह:- आज आप नई योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।रुके हुए कार्य पूरे होंगे ।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। वैचारिक मत भेद की संभावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

??कन्या:- आज आपके विचारों से लोग प्रभावित होगें ।पारिवारिक स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल बन रही है। कार्य क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा। व्यर्थ तनाव से बचें।

सुझाव:- आज आप कुत्ते को रोटी खिलायें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

तुला:- आज किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत कर सकते हैं।धन प्राप्त होगा पारिवारिक समरसता रहेगी। यात्रा से सामान्य लाभ होगा।

सुझाव:- आज आप ताँबे का कड़ा धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

?वृश्चिक:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की संभावना है।अकेला रहना पसंद कर सकते हैं।धनलाभ होने की सम्भावना है। किसी प्रिय जन से लाभ मिलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ से नींद प्रभावित होगी।

सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

?धनु:- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा ।
व्यवसाय में अधिक व्यय की संभावना बन रही है। पारिवारिक मत भेद भी हो सकता है।

सुझाव:- आज आप देवालय में जाकर दीपक जलायें लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का पीला।

?मकर:- आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।किसी को अप्रिय वचन न कहें।आर्थिक लाभ प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है। घर मे विवाद से तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आज आप सूर्यदेव की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग- धानी।

?कुम्भ:- आज शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।व्यापार से लाभ होगा।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप राम जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं लाभ होगा।

शुभ रंग- बैगनी।

?मीन:- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।अप्रत्याशित घटनाएं घटित हो सकती हैं।आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।यात्रा से लाभ होगा।शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी। व्यवसाय में मध्यम लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप गायत्री माता के दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – सुनहला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

।।आप सब का मंगल हो ।।

1 आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है।
2 आज हलषष्ठी व्रत है जिसे माताएं ललही छठ के नाम से जानती है।
3 आज सर्वार्थसिद्धि योग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जब जदु बंस कृष अवतारा।
होइहि हरनि महा महिभारा।।

अर्थ:- भगवान शिव रति से कहते है कि रति जब यदुवंश में भगवान श्री कृष्ण का अवतार होगा। और पृथ्वी से अत्याचार को समूल नष्ट कर पृथ्वी पाप के बोझ से मुक्त होगी उसी समय तुम्हारा पति काम भगवान श्री कृष्ण के पुत्र प्रदुम्न के रूप में तुम्हे प्राप्त होगा।

“अस्तु प्रकृति की हर घटना के पीछे कोई गुप्त प्रयोजन होता है। उसको सहर्ष स्वीकार्य करने में हम सभी का कल्याण निहित होता है।”

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।। ज्योतिर्विद ,श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button