12 दिसंबर 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष राशिफल— रुके हुये कार्य पूरे होंगे। आज आपको कड़ी मेहनत से कार्य सिद्ध करने पड़ेंगे। आपके खिलाफ नकारात्मक बातें कही जा सकती है। जीवनसाथी के साथ गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते अशान्ति हो सकती है। आपकी संवेदनशीलता में वृद्धि होंगी।

वृषभ राशिफल— आज शारीरिक और मानसिक रूप से काफी उत्साही रहेंगे। आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। गैस की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति में योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल— सन्तान को लेकर के समस्या हो सकती है। परिवार में खर्चों को लेकर के क्लेश की आशंका है। आज मँहगे सामान खरीदने में नुकसान होगा। गठिया के रोगियों को थोडा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी योजनायें लोगों से शेयर न करें।

कर्क राशिफल— कारोबार में अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शाम के समय कोई कड़वा अनुभव हो सकता है। मित्रों से भरपूर साथ और सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदे के योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल— मन में सोचा हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। बॉस का व्यवहार आपके प्रति बेहद नरम रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में कुछ नयापन लाने की योजना बनायेंगे।

कन्या राशिफल— पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। मन में अहंकार की भावना जन्म ले सकती है। लम्बे प्रवास के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम के अनुसार परिणाम कम प्राप्त होगा।

तुला राशिफल— मन अप्रसन्न रहेगा। लेकिन अचानक से कोई लाभ का सौदा मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। घर के लोगों से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। बिना किसी जरूरी कारण के यात्रा करना उचित नहीं है।

वृश्चिक राशिफल— परिजनों और अपने लोगों के बीच आपकी इज्जत और शान बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। साझेदारों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में समस्त कार्य आपके अनुकूल होंगे। शाम के समय किसी दुविधा में फँस सकते हैं।

धनु राशिफल— गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पिंडलियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जॉब में आपकी राय को काफी महत्व दिया जायेगा। कुछ विवादास्पद वाकये सामने आ सकते हैं। भाइयों को कष्ट हो सकता है।

मकर राशिफल— किसी मामले का समझौता हो सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। नये दोस्त बन सकते हैं। अधीनस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा। अनर्गल बातों को बढ़ावा न दें। प्रेमीजन से किसी बात पर असहमति हो सकती है।

कुम्भ राशिफल— आज पाचन में कुछ खराबी आ सकती है। इसलिये खानपान में विशेष ध्यान रखें। आज समय की बर्बादी करेंगे। कार्यक्षेत्र में श्रमसाध्य सफलता हासिल होगी। पूर्व में लिये गये फैसलों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

मीन राशिफल— दिन मनोरंजन और उत्साह में बीतेगा। अनुभवी लोगों से राय-मशवरा अवश्य करें। काम में विशेष मन नहीं लगेगा। अपनी जबान में नियन्त्रण रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सम्मान मिलेगा। अपने आत्मविश्वास को बरकारार रखें।

Back to top button