मेष: ई मेल या एसएमएस के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। कोई नई बिजनेस डील आज शाम को फाइनल न करें। किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का डर रहेगा इसलिए चुप्पी साधना बेहतर होगा।
वृष: वेतन और खर्चों के बीच सामंजस्य बिठा पाना मुश्किल होगा। जीवन में नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। मेहनत का परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
मिथुन: व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। अपने कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी।
कर्क: समय का सदुपयोग करें। आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। यश, प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। इस समय में आपको किसी नई योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है
सिंह: जायदाद संबंधी समस्या सुलझेगी। नए काम में सफलता की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में लगातार बढ़त बनी रहेगी। ऑफिस में बैक बाइटिंग से आपका बचाव होता रहेगा।
कन्या: प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना हित में रहेगा। निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे।
तुला: आजीविका संबंधी प्रयासों में इच्छानुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी। लाभ में कमी आएगी। व्यर्थ के विवाद उलझन में डाल सकते हैं। कुछ आर्थिक कारणों से योजनाओं में अड़चनें भी आ सकती हैं लेकिन मेहनत से आप अपना काम पूरा कर पाएंगे।
वृश्चिक: व्यापार में सफलता मिलेगी। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग हैं। कहीं दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु: भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। कारोबार में उन्नति होगी। दोस्तों की सलाह ले।
मकर: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन में संतोष रहेगा। संबंधों में मर्यादा बनाएं रखें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। व्यापारिक लिहाज से यह बेहतरीन समय साबित हो सकता है। आप ऊंचाईयों को छुएंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
कुंभ : प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें आज कार्यभार बढे़गा। भूमि, आवास की समस्या बढ़ेंगी। धन वृद्धि की प्रबल संभावना है। आर्थिक चिंता से मन में असंतोष रहेगा। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा।
मीन: किस्मत आपके दरवाजे पर दस्तक देने को है। नौकरी में तरक्की और व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं अच्छे समाचार से मन खुश होगा। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों से भी आप कुशलता से निपट सकेंगे।