12 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता निभायेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। आपका दृढ़ निश्चय आपकी सफलता में अहम योगदान प्रदान करेगा।

वृषभ — भाइयों के साथ बहुत ही मजबूत सम्बन्ध होंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुय कार्य पूरे होंगे। माता-पिता आपको नया कार्य शुरू करने की प्रेरणा दे सकते हैं।

मिथुन —  स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिद्दी व्यवहार आपको नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। पैतृक धन खर्च करना पड़ सकता है। मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। लेन-देन में समस्या आ सकती है।

कर्क — सरकारी नौकरी मिल सकती है। लम्बी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। अपने खर्चों को नियन्त्रित करने में सफल होंगे। जीवनसाथी आपके प्रति आकर्षित रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह — नयी जगह जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। माइग्रेन से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है। ध्यान-योग में अपना मन केन्द्रित करेंगे। घर-परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। मेडिकल और फार्मा के कारोबार में तेजी आयेगी।

कन्या — जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेगा। मित्रों से भरपूर सहायता मिलने की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों के समक्ष आपका सम्मान बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे। उधार दिये हुये धन की वापसी हो सकती है।

तुला — मन में निराशाजनक विचार आ सकते हैं। प्राइवेट जॉब वाले जातकों को अधिकारी से डाँट खानी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आपकी सफलता संदिग्ध रहेगी। टांगों के आसपास दर्द की शिकायत रहेगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में कुछ अवरोध की आशंका रहेगी।

वृश्चिक — समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्रणय सम्बन्धों में मधुरता का अभाव रहेगा।

धनु — जिम्मेदारियों के बोझ में दबे हुये रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब कुछ सामान्य रहेगा। लेकिन मन में कुछ कमी सी महसूस होगी। सेहत में गिरावट आ सकती है। पुराने अटके हुये काम बन सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मकर — जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। छात्रों को अच्छे परीक्षा परिणाम मिलेंगे। लवमेट्स को आज किसी वायदे से बचना चाहिये। दूसरों की सहायता करने से आपकी प्रशंसा होगी। गणमान्य और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ — व्यापार में हानि की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ तनावपूर्ण रहेंगी। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। शरीर में थकान रहेगी। नकारात्मक चिन्तन न करें, यह आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।

मीन — दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। यात्रा का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर खुश रहेंगे। नये लक्ष्य निर्धारित करने के लिये उचित समय है। जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।

Back to top button