12 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग, आज इन राशि वालों को हो सकता हैं धन का लाभ

12 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

आप सभी का मंगल हो….

आज का पञ्चाङ्ग

12 मई दिन शनिवार
ऋतु-बसंत
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि द्वादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:23
सूर्यास्त-06:37
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)प्रातः09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:40 से 05:10 तक है।

आज का राशिफल

12 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

मेष:-आजआर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएगी। उपकरणों से चोट लगने की आसंका बनी रह सकती है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-आज के दिन मन में संतोष की भावना आएगी। स्टूडैंट्स को योग्यता के आधार पर परिणाम मिलेंगे। शाम में दोस्तों के साथ चहल कदमी में इज़ाफ़ा होगा । यात्रा के सुखद योग बन रहे है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-बटवारे को लेकर असहमति से गृहक्लेश हो सकता है। परिजनों को ठेस पहुंचेगी,अपमानित होने के योग हैं। सेहत पर नकारत्मक प्रभाव पड़ेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज व्यापर तथा कृषि कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नए मकान बनाने की शुरुआत हो संभव है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज शैक्षिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी। बड़े आर्थिक मुनाफे के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। पेट की समस्या थोड़ी- मोड़ी सताएगी।यात्रा लाभदायक रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आप व्यवसायिक प्रयासों में सफल रहेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति को बल मिलेगा। विरोधी षड्यंत्र करेंगे। चापलूस भीतरघात करेंगे किंतु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आपको जोखिमपूर्ण सौदे में नुकसान संभव है। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। यात्रा में समस्या संभव है। नई परियोजनाओं हेतु समय अनुचित है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज नई व्यवसायिक स्थिति के निर्माण की शुरुआत होगी। वित्तीय निवेश में आज आप सफल रहेंगे। विदेश व्यापार से लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलने की उम्मीद है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज व्यवसाय परिवर्तन के योग प्रबल हो सकते हैं। ऋण प्राप्ति में सफल रहेंगे। वित्तीय निवेश हेतु रिस्क उठाएंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।आज यश कीर्ति अवश्य मिलेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज व्यापार मध्यम लाभ देगा, परिस्थितिवश परिणाम मिलेंगे। पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी। बुजुर्गों से मदद मिलेगी। पारिवारिक उत्सव निर्विघ्न सम्पन होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज व्यापारिक नवीन योजनाएं न बनावें । किसी बड़े कार्य वित्तीय निवेश से बचें घाटे की संभावना है। न। अपमान का सामना करना पड़ सकता है शत्रु पक्ष से सवधान रहें।यात्रा से लाभ के योग हैं।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज व्यापार में लाभ किन्तु पारिवारिक कलह के योग हैं। व्यापारिक प्रबंधन आपकी योग्यता को सुनिश्चित करेंगे। यात्रा से मध्यम लाभ संभव है। स्वास्थ्य समस्या परेशान करेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

आज के दिन का विशेष महत्व

1. आज बसंत ऋतु ज्येष्ठमाह कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि दिन शनिवार है।
2. आज विवाह मुहूर्त है।

प्रेरणा दाई चौपाई

देखी माया सब बिधि गाढ़ी। अति सभीत जोरें कर ठाढ़ी।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि माता कौशल्या ने देखा कि चारो ओर घनघोर माया फैली हुई है किंतु प्रभू श्री राम के आगे वो विकट माया भी सभय बस अपने दोनों हाथ जोड़कर खड़ी है।

गतांक से आगे ….कल।

वास्तु सावधानियाँ

दक्षिण पूर्व के दिशा में बनें शयन कक्ष उन दम्पत्ति को देना चाहिए जिनमें संतान उतपन्न करने की इच्छा कम हो।इस दिशा में नव दम्पत्ति के शयन से शीघ्र ही संतान की इच्छा जागृत होती है लेकिन जिन महिलाओं को बार बार गर्भपात हो उन्हें इस क्षेत्र(दिशा) में नहीं शयन करना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button