12 मई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कार्यक्षेत्र की सारी परिस्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। अपनी क्षमताओं का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पिता पर गर्व की अनुभूति होगी। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे।

वृषभ — विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। सुबह मन थोड़ा उदास हो सकता है। अध्ययन के प्रति रुचि जागृत होगी। सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है।

मिथुन — राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में अशान्ति उत्पन्न हो सकती है। अधीर होने के बजाय आप अपने काम पर ध्यान दें। भावुक होकर निर्णय न लें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ससुराल पक्ष के विषय में थोड़ी चिन्ता रहेगी।

कर्क — व्यापार काफी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर को लेकर कोई साहसिक फैसले ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह — कुछ आश्चर्यजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विरोधी आपके रास्ते में आने से हिचकिचायेंगे। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

कन्या — समाज में आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। अपने भीतर छिपी हुए प्रतिभा को विकसित करने की दिशा में कार्य करेंगे। आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर घर में चर्चा कर सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

तुला — जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकाल सकते हैं। रोजगार को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी। आज उतना ही बोलें जितना आवश्यक हो।

वृश्चिक — नये कारोबार की योजना बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ अनबन की आशंका है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। व्यस्तता बहुत अधिक रहेगी।

धनु — आपकी वाणी में विनम्रता रहेगी। जॉब में काफी ज्यादा दबाव रहेगा। लोगों की कटु जुबान भी सुननी पड़ सकती है। आज भरपूर प्राणायाम और योग करें। मन में अनुपयोगी विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

मकर — धन प्राप्ति के मार्गों को खोजने का प्रयास करेंगे। रूठे प्रेमी को मनाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में तनाव कम होगा। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता अवश्य हो सकती है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

कुम्भ — लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। अनावश्यक धन खर्च करना आपके हितों के लिये उत्तम नहीं है। मन में डर का भाव हो सकता है। यदि सूझबूझ से काम करेंगे तो नुकसान को फायदे में बदल सकते हैं। घर के लोग आपकी बातों से शायद आज सहमत न हों।

मीन — प्रेम का इजहार करने के लिये दिन अनुकूल है। व्यवसाय में अनुकूल स्थितियाँ निर्मित हो रही हैं। जैसी उम्मीद थी वैसे ही काम पूरे होंगे। आवश्यक वस्तुओं की समय पर प्राप्ति होगी। परिवार का अच्छा खासा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ गेम्स में भी भाग ले सकते हैं।

Back to top button