12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होगा, दो बजे शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम..

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परीक्षाफल जारी करने का एलान कर दिया है। सत्र 2022-23 में 12वीं की परीक्षा दे चुके 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होगा। दोपहर 2 बजे परीक्षा के परिणाम जारी होंगे।

 बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। दोपहर 2 बजे की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिए जाएंगे। यानी कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 1 फरवरी 2023 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक दो पालियों में बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की गई थी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर आज यानी मंगलवार 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी करेंगे। परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे देखें बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से इन वेबसाइट पर उपलब्ध सम्बन्धित पेज पर अपने रोल कोड व रोल नंबर भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे। साथ ही, स्टूडेंट्स अपनी बिहार बोर्ड इंटर मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।

– बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

– रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

– अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।

– डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

– भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट करा लें।

Back to top button