22सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए नवरात्री के दुसरे दिन किस पर रहेगी ‘माँ ब्रह्मचारिणी’ की कृपा

◆आज का पंचांग◆

“22सितम्बर दिन शुक्रवार आपका का दिन मंगल मय हो”

22सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए नवरात्री के दुसरे दिन किस पर रहेगी 'माँ ब्रह्मचारिणी' की कृपा

 

ऋतु- शरद
मास-आश्विन
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय-05:59
सूर्यास्त-06:01
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-द्वितीया
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके व्यवसायिक स्थितियों में सुधार आने की सम्भावना है।आर्थिक रूप से स्वयं को सबल महसूस करेंगे।पारिवारिक परिजनों में धार्मिकता से सम्पन्नता मिलेगी।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आप तीन मुखी व चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग:- लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप अपने मित्रों के सहयोग बड़ी योजनाए बना सकते हैं।अर्थ पक्ष सबल रहेगा।शैक्षिक कार्यों में चल रहे प्रयाश सफल होंगे।आकस्मिक रोजगार का योग बनता दिख रहा है। व्यापारिक तनाव से आप चिंतित रह सकते है। यात्रा से लाभ होगा।

सुझाव:- आप एक मुखी तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग :- नीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे।हताशा से बचने के लिए यथार्थवादी और व्यवहारिक रवैया अख्तियार करें।व्यापारिक समझौता आपको नई ऊंचाइयों तक ले जा सजता है। माता का स्वास्थ्य चिंतनीय हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुश नुमा रहेगा।

सुझाव:- आप तेरह या इग्यारह मुखीरुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप उपलब्ध संसाधनों के आधार पर लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।सामने आये अवसरों का भी लाभ उठायेंगे।कृषि कार्यों में हानि की संभावना बन सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्ययतीत होगा। अर्थ दसा सोचनीय रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

सुझाव:- आप दो या गौरीशंकर सुद्राक्ष धारणकरें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – समुद्री हरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।कुछ खबरें आपको आश्चर्य में डाल सकती हैं।व्यापारिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में समय व्ययतीत होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझाव:- आप एक या बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको अनुशासन,आपसी समझदारी और ज्ञान के बदौलत आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी।व्यस्तता अधिक रहेगी। पारिवारिक असहमति का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के भाग दौड़ से स्वस्थ्य प्रभावित होसकता है।

सुझाव:-आप गौरी शंकर या एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा ।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप किसी राज्य स्तर की परियोजनाओं से संबंधित कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।व्यापारिक परिवेश आपके अनुकूल रहेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं की वृद्धि होगी। धन अथवा भूमि लाभ की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आप तेरह, छः या दश मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप जटिल स्थितियों में विनोदप्रियता के साथ कार्य करेंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है। व्यक्ति विशेष से सावधान रहें। आज चोरों से सावधान रहें । किसी कीमती वस्तु के खोने का भय हो सकता है।

सुझाव:- आप तीन व चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके वित्तीय लेन-देन के मामलों में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आप लगातार प्रयास करें। शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता के आसार बन रहे हैं।

सुझाव:- आप एक व सात मुखीरुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।पहले से जारी विवाद का समाधान हो सकता है।नौकरी व व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। व्यापारिक सोच समझसे कार्य करें अन्यथा तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपको मित्रो का सहयोग प्राप्त हो सकता है।आपके मित्र आपके प्रति वफादार रहेंगे।आर्थिक विकास होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।व्यवसायिक कार्यों में संघर्ष करना पड़ेगा। अर्थ दशा सामान्य रहेगी। किन्तु व्यर्थ के तनाव से गुजरना पड़ सकता है।

सुझाव:-आप एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप सुस्पष्ट सोच के चलते निजी और व्यावसायिक वायदों को पूरा करने में सफल रहेंगे।कुछ लोगों से अप्रत्याशित रूप से मदद मिल सकती है।रुके कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा।स्वजनों का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन माह शुक्लपक्ष द्वितीया तिथिहै।
2 आज माता ब्रम्हचारिणी जा व्रत पूजन दिवस है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

उर धरि उमा प्रानपति चरना। जाइ बिपिन लागीं तपु करना।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि माता पार्वती ने विवाह के पहिले अपने प्राण पति भगवान शिव के चरणों का स्मरण अपने हृदय में धारण कर वन में जा कर तपस्या करने लगीं। “अस्तु बिना तप के शक्ति भी शिव रूपी शांति को नहीं प्राप्त हो सकती अस्तु तप सभी के लिए अनिवार्य है।”

।। वास्तु टिप।।

घर के मुख़्य द्वार पर नित्य गौ मूत्र छिड़कने से घर का वास्तु दोष समाप्त होता है। और यदि घर के आँगन में छिड़का जाये तो घर मे विपत्ति नहीं आती है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

Back to top button