कन्या: नये प्रेम सम्बन्धों की शुरूआत जीवन में खुशियाँ लायेगी। किसी भी छोटी बात के कारण लवर के साथ लड़ाई हो सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं है तो रिश्तों में अनुकूलता नहीं रहेगी। परिवार में धन, आमदनी को लेकर तनाव आ सकता है।
तुला: पहली नजर में प्यार हो सकता है। एक्साईटमेंट भरा दिन रहेगा। आज शरमायें नहीं प्रेमी को प्रपोज कर दें नहीं तो पछताते रह जायेंगे।
वृश्चिक: रोमांचक और रोमांस से भरा दिन रहेगा। लव पार्टनर के साथ अद्भुत पल बितायेंगे। अपने साथी को इम्प्रेस करेंगे। आपके आकर्षण और स्मार्टनेस का लोग लोहा मानेंगे। पति पत्नी के जीवन में सुकून आयेगा।
धनु: व्यस्तता के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पायेंगे। विवाहित जातकों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। आपसी समझदारी मधुरता को बढ़ायेगी। विवाह के इच्छुक जातकों में मुश्किलें आ सकती है।
मकर: मन आज उदास रहेगा। धन का व्यय अधिक होगा। आप में क्षमता है उसका सही उपयोग करें। लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं। नये लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी। पति की नौकरी में अड़चने आ सकती है।
कुंभ :किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है। आपके मिजाज की रंगीनी आपको परेशानी में डाल सकती है। लव पार्टनर अधिक मांगें कर सकता है। खूबसूरत लगने के लिये आप कुछ भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ घर का बजट बनायें। आने वाले समय में खर्चे अधिक हैं।
मीन: प्रेमी से झगड़ा हो सकता है जरूरत है दृष्टिकोण बदलने की। प्रगति का दिन है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उन्हें अपनी सोच के कारण खराब न करें। कहीं फंस गये ऐसा महसूस कर सकते हैं। शांति बनाये रखें। शाम बेहतर होगी।