11 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — शोधकर्ता नयी तकनीक विकसित करने में कामयाब रहेंगे। व्यापारिक अनुबन्ध जबरदस्त लाभकारी सिद्ध होंगे। धार्मिक पूजा और चिन्तन का सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिलेगा। भाई-बहनों से सम्बन्ध अच्छे होंगे। उच्चाधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे।

वृषभ — सरकारी अधिकारियों को बॉस से डाँट मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ ज्यादा करनी होगी। धन सम्बन्धित मामले आज उलझ सकते हैं। लापरवाही भरे व्यवहार के कारण काम की गति प्रभावित रहेगी। गरिष्ठ और ज्यादा मीठे भोजन के सेवन से बचें।

मिथुन —  आपके शारीरिक सौन्दर्य की काफी प्रशंसा होगी। मित्रों और रिश्तेदारों के बीच आपकी धाक जमेगी। बड़े आर्थिक लाभ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेमी जन आपसे आकर्षित रहेंगे। मन में एक साथ कई परियोजनाओं के विषय में प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क — आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी। अपने परिजनों की उपेक्षा न करें। कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से पहले सही समय का इंतजार करना चाहिये। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।

सिंह — सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। स्वभाव में तीक्ष्णता रहेगी। पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। फैशन और शो रूम व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबार में तेजी आयेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय बीतेगा।

कन्या — व्यक्तिगत उलझनों को लेकर परेशान हो सकते हैं। आयात-निर्यात के व्यापार में नुकसान होगा। पाचन सम्बन्धी रोग उत्पन्न हो सकते हैं। आपके कुछ तथाकथित हितैषी आपकी गुप्त बातों को सार्वजनिक कर सकते हैं। कार्य समय पर न पूरा होने के कारण कठिनाई आयेगी।

तुला — बहुप्रतीक्षित कार्य आज पूरे हो सकते हैं। कोई छोटी व्यवसायिक यात्रा करनी पड़ेगी। आपको अपने बौद्धिक चातुर्य पर गर्व होगा। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिये काफी लाभदायक होगी। जीवनसाथी के प्रेम से अभिभूत रहेंगे।

वृश्चिक — आपका दिन प्रायः सामान्य ही रहने वाला है। सहकर्मियों के सहयोग से निश्चित समय पर कार्य पूरे हो जायेंगे। किसी काम को कमजोर न समझें। जोखिम भरे निवेश आपको परेशानी में डाल सकते हैं। दिनचर्या संयमित रखें।

धनु — अकारण क्रोध करने से बचें। उदर-शूल और कब्ज की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में आसक्ति का भाव बढ़ेगा। अपनी समस्याओं में दोस्तों और शुभ चिन्तकों को घसीटना उचित नहीं है। अनैतिक कार्यों में संलिप्तता न रखें।

मकर — व्यवहार में कमी के कारण अच्छे प्रोजेक्ट्स हाँथ से निकाल सकते हैं। अपने अहंकार को पुष्ट न होने दें। व्यापार में मंदी और नकदी की कमी रहेगी। मेहनत करने की इच्छा नहीं होगी। सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या भाव रखेंगे।

कुम्भ — धार्मिक पूजन में काफी समय व्यतीत करेंगे। स्त्री जातकों को नये प्रेम सम्बन्ध की प्राप्ति हो सकती है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों में आपका नाम होगा। गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नया घर लेने का विचार बना सकते हैं।

मीन — घर में झगड़ा हो तो मौन रहना सबसे बेहतर विकल्प होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में गति लाने के लिये धन का प्रबन्ध करना होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।

Back to top button