11 अक्टूबर दिन बुधवार का राशिफल: जानिये किन राशि वालो के खुलेंगे किस्मत के ताले

आज का पञ्चांग

।आप सबका मंगल हो 11 अक्टूबर दिन बुधवार।

11 अक्टूबर दिन बुधवार का राशिफल: जानिये आज किन राशि वालो के खुलेंगे किस्मत के तालेऋतु-वर्षा
माह-भाद्रपद
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:13
सूर्यास्त:-05:47
राहू काल(अशुभसमय)दोपहर
12:00से 01:30बजे तक
तिथि:-षष्ठी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-उत्तर
अमृत मुहूर्त दोपहर 11:32से 12:59 तक

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप को वाहन से सावधान रहना चाहिए। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है।व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है।व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा द्वारा लाभ होगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- आसमानी
राशिरत्न:-मूँगा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप व्यवहार में मधुरता आएगी। किसी प्रिय जन की तरफ से आपको सुखद सूचना प्राप्त होगी। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है।विरोधी परास्त होंगे व्यवसायिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी पारिवारिक धरातल मजबूत बनेगा।जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। असभ्य भाषण से बचें।यात्रा आपको लाभ दे सकती है। आज पानी व आग से खिलवाल न करें।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- समुद्री हरा
राशिरत्न:-पन्ना

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

?कर्क:-आज आप का मन राजनैतिक कार्यों में निमग्न रह सकता है। मुकदमें या अतिरिक्त ऋण से आप का मन खिन्न हो सकता है। व्यापारिक यात्रा होगी। पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है।अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-लाल
राशिरत्न:-मोती

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आप को स्वल्प परिश्रम में अनुकूल लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक यात्रा आपको सफलता प्रदान करेगी। भाइयों से तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम सम्भन्धों में सायं समय मे मधुरता आएगी।विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत
राशिरत्न:-माणिक्य

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप का दिन मंगलमय रहेगा। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी ।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी
राशिरत्न:-पन्ना

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला

आज आप के सोचे हुवे कार्य सरलता से सम्पन्न होंगे। खान -पान में व्यतिक्रम से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। किन्तु सेयर बाजर में आपको लाभ होगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-नारंगी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें।कार्य व्यवहार में मृदुलता लावें। यात्रा से कष्ट हो सकता है।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- क्रीम
राशिरत्न:-मूँगा

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप सरकार व शासन से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। यात्रा में सचेत रहें। नया कार्य आपको आज सफलता दे सकता है। पारिवारिक सहयोग व पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- श्वेत
राशिरत्न:-पीलापुखराज

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
?मकर:-आज आप का दिन पूर्ण मंगल मय रहेगा। कार्य क्षेत्र नौकरी या व्यवसाय में आपसी सहयोग मिल सकता है ।संतान से यश में वृद्धि होगी। वैवाहिक या मांगलिक कार्यों का संपादन हो सकता है।कानूनी मामलों में आज हाथ न लगावें।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया
राशिरत्न:-नीलम
( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )

कुंभ
आज आप अपने सोचे हुवे कार्य को आसानी से सम्पन्न कर पाएंगे।बहुत दिनों से प्रयास रत कार्य सफल हो सकते है। पारिवारिक जीवन सुख मय रहेगा। शिक्षा सम्बंधित कार्यों में प्रगति की संभावना बन रही है। यात्रा से विशेष लाभ की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- नीला
राशिरत्न:-नीलम

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप का मन रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहेगा।। कुछ नया होने की संभावना बन रही है। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण होगा।व्यापार में नौकरी में उतार -चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है अंततोगत्वा सफलता मिलेगी ।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-फिरोजी
राशिरत्न:-पीलापुखराज

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज कार्तिक माह कृष्णपक्ष षष्ठी तिथि है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

मुद मंगल मय सन्त समाजू।
जो जग जंगम तीरथ राजू।।

Back to top button