11 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है सोमवार का दिन

पंचांग : सोमवार, 11 मार्च 2019

  • तिथि – पंचमी – 28:44:29 तक
  • नक्षत्र – भरणी – 28:10:14 तक
  • करण – बव – 16:29:46 तक, बालव – 28:44:29 तक
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – एन्द्र – 16:02:43 तक
  • वार – सोमवार

11 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:36:11
  • सूर्यास्त – 18:26:59
  • चंद्रोदय – 09:24:00
  • चंद्रास्त – 22:38:59

11 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 12:55:17 से 13:42:40 तक, 15:17:26 से 16:04:50 तक
  • कुलिक – 15:17:26 से 16:04:50 तक
  • कंटक – 08:58:20 से 09:45:44 तक
  • राहु काल – 08:05:02 से 09:33:53 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 10:33:07 से 11:20:30 तक
  • यमघण्ट – 12:07:53 से 12:55:17 तक
  • यमगण्ड – 11:02:44 से 12:31:35 तक
  • गुलिक काल – 14:00:26 से 15:29:17 तक

11 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:07:53 से 12:55:17 तक

आज का राशिफल11 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है सोमवार का दिन

मेषः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। भूमि और मकान से आपको लाभ हो सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बने रहेंगे। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा। आर्थिक पक्ष-इस सप्ताह आमदनी में वृद्धि होगी। जातक को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय के लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशांति मिलेगी। प्रणय सम्बंधो के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

वृषभः यह समय इस राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आमदनी के लिए किये गए प्रयासो में आप सफल होंगे। सेहत में गिरावट आयेगी। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसका उनको लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के आसार नजर आ रहे है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलने के पूरे संयोग बन रहे है।

मिथुनः इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। राजनीति करने वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। धन के मामले में यह सप्ताह थोड़ा तंगी का रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की सम्भावना है। व्यापार में बड़े निवेश न करे तो ही सही रहेगा। नौकरी के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। आपको कष्ट का अनुभव होगा। प्रेम सम्बन्धों में हड़बड़ी न मचाये।

कर्कः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। व्यावसायिक हानि होने की सम्भावना है इसलिए कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। जमीन की खरीददारी इस समय बिल्कुल न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। कर्ज लेने से बचें। बीमारी को नजरअंदाज न करे। नौकरी करने वाले व्यर्थ की भगादौड़ी में रहेंगे। व्यवसाय करने वाले लेन देन सामान्य रखें। वैवाहिक जीवन में सप्ताह के अंत में सुधार की सम्भावना है। प्रेमीजन आत्मविश्वास से लबरेज रहें।

सिंहः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष -धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगी यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग इस समय नये कार्यो में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय लेटलतीफी से बचें। वैवाहिक सुखों का सबसे सामान्य समय गुजरेगा। प्रेमीजन इस समय एकांत का लाभ उठाएंगे।

कन्याः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जायेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा लुत्फ आप ले पाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहे है। वैवाहिक जीवन में थोडा असहज स्थिति उत्पन्न सकती है।

तुलाः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नये अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह में आपकी आमदनी में इजाफा मिला जुला रहने वाला रहेंगा। पेट की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है। नौकरी पेशा वाले जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे। वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

वराचिकः इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे तभी आप-अपने मकसद में कामयाब हो पायेंगे। वाणी में संतुलन बनायें रखें। नए सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। इस सप्ताह के अंत में जातक की आमदनी अच्छी होने की सम्भावना है। त्वचा से सम्बंधित रोग इस समय आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक स्थिति में तालमेल की कमी आएगी। अपने प्रेम का इजहार करने में सावधानी बरतें।

धनुः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जायेगा। बेवजह की यात्रा आपको परेशान कर सकता है। स्त्रियों से दूरी बनाये रखना ही बेहतर होगा। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। यह समय आपके लिये धनाभाव का समय होगा। कमर की पीड़ा से थोड़ी निजात मिलने की सम्भावना है। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

मकरः इस राशि वाले जातकों के लिए यह मध्यम कहा जा सकता। भाग्य के भरोसे न बैठें। जीवन साथी के सहयोग से भी लाभ मिलेगा। वाणी की अभिव्यक्ति से कुछ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। दैविक शक्तियों के प्रति आस्था का भाव प्रकट होगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा तो नौकरी पेशा वालों के लिए संयम बरतने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन के सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी।

कुम्भः इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। नैतिकता के प्रति मन आर्कषित रहेगा। आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए सामान्य नहीं रहेगा। बीपी की समस्या वाले सावधान रहें। व्यवसाय करने वालों के लिये समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन नोकझोक की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगढ़ता आएगी।

मीनः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। शत्रुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है वरना धन हानि हो सकती है। जातक अतिआत्मविश्वास में आकर कार्य करेगा जिससे उसे हानि उठानी पड़ेगी। जातक की आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। आप इस समय शारीरिक समस्या से जूझ रहे होंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है।

Back to top button