11 मई 2018 दिन शुक्रवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग, जानिए किसकी किस्मत के खुलेंगे सितारे

आप सभी का मंगल हो !!

11 मई 2018 दिन शुक्रवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु-बसंत
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-एकादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:24
सूर्यास्त-06:36
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)प्रातः
10:30 से 12:00 बजे तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-प्रातः08:56 से 10:35 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-आज सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन खर्च हो सकता है। मित्रों के साथ पहचान होने की भी संभावना अधिक है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

raashifal aaj ka rashifal ujjawal prabhat

वृषभ:-आज आपका दिन शुभ फलदायी है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष प्राप्त की प्राप्ति होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज उच्चाधिकारी और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। धन खर्च होगा। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान हो सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-क्रोध पर आज संयम रखें। अधिक खर्च हो सकता है। परिजनों के बीच में मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध होंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज दांपत्य जीवन में तनाव ना हो, इस बात का खास ध्यान रखें। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-व्यावसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं मिलेगा ऐसी आशंका है। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। चर्चा और किसी खास विषय में बात-चीत में शामिल होना पसंद होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज व्यापार में थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आपके प्रतिस्पर्धी आज आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज का दिन मिश्रत फलदायी है। परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन निराश हो सकता है। अकारण खर्च की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। ध्यान, योग करें लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजनों से वियोग का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें।यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।
1. आज बसंत ऋतु ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष एकादशी तिथि शुक्रवार है।
2. आज अचला एकादशी व्रत सभी की
3. आज विवाह मुहूर्त है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।

अगनित रबि ससि सिव चतुरानन। बहु गिरि सरित सिंधु महि कानन।।
काल कर्म गुन ग्यान सुभाऊ। सोउ देखा जो सुना न काऊ।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि माता कौशल्या बालक राम के रोम -रोम में देखती हैं कि अनगिनत सूर्यहैं, असंख्य चन्द्रमा , असंख्य शिव, असंख्य ब्रह्मा, असंख्य पर्वत, नदी, सिंधु, पृथ्वी, जंगल और जो चीज साधारण आंख से देखने मे नहीं आती जैसे तीनों काल – वर्तमान ,भूत, भविष्य,और तीन कर्म-संचित ,प्रारब्ध ,क्रियमाण-प्रायश्चित। तीनों गुण सत्व, रज, तम और ज्ञान तो किसी का दृश्य होता ही नही , स्वभाव माने प्रकृति ऐसी चीजें माता कौशल्या जी को दिखाई पड़ीं जो कभी किसी ने न तो देखा है न ही किसी ने कभी सुना है वह सब प्रभू के शरीर मे दिख रहा है।

गतांक से आगे ….कल

।। वास्तु सावधानियाँ ।।
ध्यान रहे किसी के मुख्य द्वार के सामने कूवाँ मिर्गी रोग को आमंत्रित करता है।
उसे ढक कर रखें।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button