11 मार्च को झारखंड के 19 जिलों में बारिश की संभावना, गिरेगा तापमान…

पश्चिमी विक्षोभ और छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के मौसम में बहुत बड़ा बदलाव आया है। बुधवार (8 मार्च) को राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में बारिश हुई। गढ़वा में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। होली के दिन अधिकतम तापमान में भी काफी कमी आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 मार्च तक प्रदेश में मौसम का यह बदलाव दिखेगा। गौरतलब है कि होली वाले दिन राजधानी रांची सहित आसपास के कम से कम 10 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। बारिश की वजह से गुरुवार को सुबह लोगों ने हल्की ठंड महसूस की। 

राजधानी रांची सहित झारखंड के 4 शहरों में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों का मत है कि ऐसा छिटपुट बारिश होने की वजह से हुआ जिससे उमस बढ़ी। 

11 मार्च को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश होगी
डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान सबसे कम था। यहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 मार्च को रांची का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 10 मार्च को रांची का न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 10 मार्च को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होगी। 11 मार्च को झारखंड के 19 जिलों में बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 

Back to top button