105 किमी. की रफ्तार से दौड़ी आधुनिक ट्रेन 18, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

देश की सबसे आधुनिक ट्रेन 18 सोमवार को 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। जबकि रविवार को ट्रेन की रफ्तार सौ से ऊपर नहीं निकल पाई थी। मुरादाबाद से नजीबाबाद के बीच ट्रेन की स्पीड और ब्रेक का ट्रायल किया गया। 105 किमी. की रफ्तार से दौड़ी आधुनिक ट्रेन 18, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

आरडीएसओ और रेलवे अधिकारियों का दावा है कि ट्रायल सफल रहा। इसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए मेमू का ट्रायल 25 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय रेल की अत्याधुनिक ट्रेन -18 का ट्रायल रविवार से मुरादाबाद मंडल में किया जा रहा है। रविार को ट्रेन सौ किलोमीटर की रफ्तार तक दौड़ पाई थी। सोमवार सुबह दस बजकर चौदह मिनट पर इसे मुरादाबाद यार्ड से नजीबाबाद के लिए रवाना किया गया। 

ये ट्रेन चार बजकर तीन मिनट पर नजीबाबाद में पहुंची। सोमवार को ट्रेन की रफ्तार और ब्रेक का ट्रायल किया गया था। ट्रेन तेजी से दौड़ाई गई। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोका गया।

इस दौरान कोई दिक्कत सामने नहीं आई। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन लखनऊ की टीम ने तकनीकी जांच भी की। सवा चार बजे ट्रेन नजीबाबाद से वापस हुई। रविवार को ट्रेन प्लेट फार्म से रवाना की गई जाएगी। 

Back to top button