ये हैं दुनिया के 10 अजब-गजब होटल, जिनमें है ऐसी शर्तें

आपने एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट देखेंगे और सुने होंगे। उनके खाने की तारीफ सुनी होगी लेकिन आज हम आपको 10 अजब गजब रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आपने सुना हो। आज हम 10 अजब गजब तस्वीरें दिखाएंगे कि इन रेस्टोरेंट में किस तरह के खास इंतजाम हैं। जो भी इन रेस्टोरेंट में जाता है, याद रहता है और बार बार जाने को मन करता है। आप भले ही इन सभी रेस्टोरेंट की सैर न कर पाएं लेकिन तस्वीरों के जरिए तो आप इसका लुत्फ उठा ही सकते हैं।ये हैं दुनिया के 10 अजब-गजब होटल, जिनमें है ऐसी शर्तें

नग्न रेस्त्रां

ये रेस्टोरेंट न्यूयार्क में है जहां निर्वस्त्र होकर डिनर होता है। चाहे वो पुरुष हो या महिला, कपड़े पहनना मना है। हां, कुछ खास जगह आप वस्त्र रख सकते हैं लेकिन पहन नहीं सकते।

कंडोम पहनकर सर्विस

ये होटल बैंकाक में है जहां सेक्स संबंधी जागरूकता दिखाई जाती है और वेटर कंडोम पहनकर सर्विस देते हैं।

रोबोट वेटर

हर्बिन का ये रेस्टोरेंट अपनी खूबी की वजह से काफी प्रसिद्ध है। खास कर बच्चे बड़ी तादाद में इस रेस्टोरेंट में पहुंचते हैं। इसकी वजह रोबोट हैं जो सर्विस देते हैं और वेटर का काम करते हैं।

जेल होटल

ये होटल जेल के रूप में बना है। चीन के इस होटल में सलाखों में कैद होकर खाना खाया जाता है।

हवा में होटल

जी हां, ये बिलकुल सच है। ऐसा होटल बेल्जियम हैं जो क्रेन की मदद से तैयार किया गया है। ये करीब 50 मीटर के एरिया में है और ट्रेफिक से दूर शांत वातावरण में यहां डिनर किया जाता है।

अंधेरे में भोजन

यहां घुप्प अंधेरा होता है और नेत्रहीन वेटर्स भोजन लाते हैं। ये ओपाक्यू कैफे है। बिलकुल अलग हटकर यहां का नजारा होता है।

हार्ट अटैक

ये होटल एरिजोना में हैं जिसे अस्पताल के रूप में बनाया गया है। और यहां बाइपास बर्गर भी मिलता है।

उल्टा पुल्टा

ये होटल टोक्यो में है जहां पुरुष वेटर महिला की ड्रेस में आता है और मेहमानों को भोजन परोसता है।

जुड़वां वेटर

ये रेस्त्रां मास्को में हैं जहां वेट्रेस और बार टेंडर दोनों जुड़वां हैं और उन्हें देखने के लिए लोग आते हैं। इससे रेस्त्रां खूब चलता है।

Back to top button