10 जून तक इन राशियों में लाभ का योग, वृष राशि में आ रहे है बुध

रविवार 27 मई को नवग्रहों में सबसे छोटा ग्रह बुध मेष राशि से निकलकर शुक्र की राशि वृष में आ रहे हैं। इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य बैठे हुए हैं। ऐसे में बुध के यहां आने से सूर्य बुध का संयोग बनेगा जिससे बुधादित्य योग निर्मित होगा। यह योग 10 जून तक रहेगा। व्यापार, बुद्धि, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले इस ग्रह के गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा देखिए…10 जून तक इन राशियों में लाभ का योग, वृष राशि में आ रहे है बुध

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिश्रित प्रभाव लेकर आ रहा है। बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। इससे आपकी वाणी में काफी सुधार आएगा लेकिन कभी-कभी कड़वा बोलने से यह आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। आपको भाई-बहन पूरा साथ मिलेगा, साथ ही आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि
बुध आपकी राशि में ही गोचर कर रहा है। इस गोचर से आप अपनी वाणी और मेहनत से दूसरों पर अमिट छाप छोड़ेंगे। आपके व्यवहार में उदारता, कोमलता और सौम्यता देखने को मिलेगा। आपका दामपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नए वस्‍त्र और आभूषों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि
बुध का यह गोचर आपके लिए लाभदायी रहेगा। आप इस गोचर में अपने स्वास्थ्य और खाने पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपको संतान के भविष्य को चिंता हो सकती है, इस चिंता को मानसिक तनाव में ना बदलने दें। खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। इच्छुक लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को पारिवारिक मामलों में खुशी मिलेगी। आर्थिक उन्‍नति के भी योग हैं। प्रेम संबंध मधुर होंगे। लंबे समय ये रुकी हुई आपकी कोई इच्‍छा पूरी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। मित्रों के साथ प्रवास या पर्यटन के विचार बन सकता है। गोचर के समय में आप गाय की सेवा करें और उन्हें हरा चारा हर रोज दें।

सिंह राशि
बुध आपकी राशि के दसवें भाग में गोचर कर रहा है। इससे आपको आर्थिक लाभ के साथ बौद्धिक लाभ भी होगा। ऑफिस में अधिकारीगण और साथ काम करने वाले आपका काम में पूरा सहयोग करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। दान-पुण्य करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस दौरान आप बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं।

कन्‍या राशि
बुध का वृषभ राशि में गोचर होना आपके लिए किस्मत का दरवाजा खोल देगा। आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा और ऑफिस में आपकी पहचान एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर होगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ भी होगा। धार्मिक क्रियाओं में आपको रूचि बढ़ेगी। बुधवार के दिन कनिष्ठ उंगली में पन्ना धारण करें।

तुला राशि
बुध आपकी राशि के आठवें भाग में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अपने ऑफिया या फिर व्यवसायिक स्थल पर सावधानी से काम करें। आपको आपकी इच्छा के विरुद्ध यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना पड़ें। विष्णु सहस्त्रनम स्त्रोत का जाप करें।

वृश्चिक राशि

यह गोचर आपकी शादीशुदा जीवन में कुछ कड़वाहट पैदा कर सकता है। करियर में भी समस्‍या पैदा हो सकती है। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में भी गिरावट आ सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको लाभ अवश्य मिलेगा। बुधवार के दिन हरे कपड़े एवं हरी सब्जियाँ दान में दें।

धनु राशि
बुध आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपके पार्टनर को थोड़ी परेशानी हो सकती है, आप उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च पर ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रर्दशन अच्छा रहेगा। अधिकारीगण आपके कार्य खुश है, प्रमोशन की संभावना है। बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद लें।

मकर राशि
बुध आपके राशि के पांचवें भाव में गोचर कर रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर काफी अच्छा है। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आप दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपका प्रेम जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। विष्णु सहस्त्रनम स्त्रोत का जाप करें।

कुंभ राशि
इस गोचर से आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु भी परास्‍त होंगे। संतान के बारे में सुखद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपको अचानक लाभ होगा। गोचर के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान मामी अथवा अपनी बहन को एक गिफ्ट दें।

मीन राशि
बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के प्रभाव से आप अपने कर्मों के प्रति दृढ़वान बनेंगे। निजी संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से गोचर का प्रभाव अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। गोचर के दौरान आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। गाय को गुड़ एवं गेहूं खिलाएं

Back to top button