10 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण मीटिंग में हिस्सा लेंगे। छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बॉस के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी।राशिफल

वृषभ राशिफल— आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यों में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। दिनचर्या खराब हो सकती है।

मिथुन राशिफल— आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। जॉब में आपकी राह आसान होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूरे होंगे। शाम के समय किसी सामाजिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

कर्क राशिफल— नेत्र विकार जन्म ले सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके विषय में गलत बातें फैलाई जा सकती है। स्वास्थ्य कारणों से धन खर्च करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से काफी व्यस्तता रहेगी। शरीर में थकान रहेगी। घर का माहौल खराब होगा।

सिंह राशिफल— आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का आसानी से निराकरण करेंगे। आय के नये स्त्रोत खुल सकते हैं। घर में धार्मिक क्रियाकलाप की योजना बन सकती हैं। आपको सम्मान और उपहार मिल सकता है।

कन्या राशिफल— कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल हो सकते हैं। कुछ अवरोधों के साथ दिन बेहतरीन रहेगा। अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको निभानी पड़ सकती है। परिवार में सदस्यों के बीच अहं का टकराव हो सकता है। लेकिन आज आप बखूबी सारी समस्याओं का निराकरण कर लेंगे।

तुला राशिफल— आज भाग्य का सितारा चमकेगा। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी खूबसूरत स्थल की यात्रा हो सकती है। बच्चों की प्रगति से प्रसन्नता होगी। प्रेम-सम्बन्ध प्रगाढ़ हो सकते हैं। पिता के साथ समय व्यतीत करना बेहतर होगा।

वृश्चिक राशिफल— आपके ऊपर एक जवाबदारी थोपी जा सकती है। कोई पुराना मामला परेशान कर सकता है। घर के लोग आपसे सवाल पूँछ सकते हैं। आय में कमी हो सकती है। व्यर्थ के वाद-विवादों में न पड़ें। वाहन सावधानी से चलायें।

धनु राशिफल— दाम्पत्य जीवन में मिठास घुलेगी। व्यापार में चल रही समस्याओं का अन्त होगा। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल— आज किसी मनोवांछित कार्य के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। शाम के समय धन सम्बन्धी कोई मामला उलझ सकता है। आज सहकर्मियों के साथ धैर्य का परिचय दें, परिणाम निश्चित रूप से अच्छे प्राप्त होंगे।

कुम्भ राशिफल— सुबह काम और परिस्थितियाँ थोड़ा परेशान कर सकती हैं। यदि आज किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आज दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। भावनात्मक रिश्तों को समय दें। आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी।

मीन राशिफल— कोई विवाद परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी समस्या आ सकती है। तकनीक से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पडेगा। लंबी दूरी की यात्रा से परहेज करना उचित होगा। काम के दबाव के कारण थकान हो सकती है।

Back to top button