10 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: सूर्य की कृपा से इन राशियों के लिए शुभ होगा रविवार का दिन

10 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : रविवार, 10 मार्च 2019

  • तिथि – चतुर्थी – 28:07:52 तक
  • नक्षत्र – अश्विनी – 26:57:37 तक
  • करण – वणिज – 15:39:10 तक, विष्टि – 28:07:52 तक
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – ब्रह्म – 16:30:09 तक
  • वार – रविवार

10 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:37:17
  • सूर्यास्त – 18:26:23
  • चंद्रोदय – 08:48:59
  • चंद्रास्त – 21:42:59

10 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 16:51:51 से 17:39:07 तक
  • कुलिक – 16:51:51 से 17:39:07 तक
  • कंटक – 10:33:39 से 11:20:56 तक
  • राहु काल – 16:57:45 से 18:26:23 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 12:08:12 से 12:55:29 तक
  • यमघण्ट – 13:42:45 से 14:30:01 तक
  • यमगण्ड – 12:31:50 से 14:00:29 तक
  • गुलिक काल – 15:29:07 से 16:57:45 तक

10 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:08:12 से 12:55:29 तक

आज का राशिफल10 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: सूर्य की कृपा से इन राशियों के लिए शुभ होगा रविवार का दिन

मेषः-इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस समय आमदनी के मार्गो में रुकावट आएगी। मानसिक थकान आपको व्यथित करेगी। नौकरी करने वाले लोगो संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक जीवन के सम्बंधो में स्थिरता आएगी । प्रेम की पराकाष्ठा को समझें।

वृषभः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुलन बिगाड़ सकता है। मुश्किल हालातों से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। मन और आत्मा में अंतर्द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। सन्तान के प्रति मन चिन्तित रहेगा। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। सांसो में तकलीफ हो सकती है। कैरियर – व्यापार के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में मनमुटाव रहने के संकेत है। प्रेम करने वाले इस समय जल्दबाजी न दिखाएं।

मिथुनः इस राशि वालों के लिए मार्च का सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। वाहन आदि का प्रयोग बड़ी ही सावधानी करें अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नजदीकी लोगो से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने से बचें नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखे । व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा।

कर्कः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। मित्रों से थोड़ा बच कर रहे अन्यथा भारी खर्चे में पड़ सकते है। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा। वाहन का सुख इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। इस समय गठिया के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करे। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

सिंहः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। नये अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मस्तिष्क को थोडा आराम देने की कोशिश करें। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालो के लिए तरक्की का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के संकेत है।

कन्याः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते है। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आँखों का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। प्रेमीजन अपने प्यार की अहमियत को समझें ।

तुलाः इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य नहीं रहने वाला । कमर में पीड़ा इस सप्ताह हो सकती है। नौकरी वालो के लिए यह समय मन मारकर काम करने का है। व्यापार में शीघ्रता नुकसानदेह है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

वराचिकः इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। महिलाओं से सावधानी रखें वरना कोई हानि हो सकती है। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। सिर्फ खयाली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। किसी को अपशब्द न कहे। आमदनी के लिहाज से यह सामान्य रहने वाला है । वाहन इस सप्ताह न ही चलायें तो अच्छा है। व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नही है। नौकरी करने वाले खास कर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें । वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ने की सम्भावना है। प्रेम करने वाले इस समय एक दूसरे को समय दें ।

धनुः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत मध्यम कहा जा सकता। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकत हो सकती है। नौकरी व पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय उनके अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार नजर आ रहे है। स्वास्थ्य में सुधार सम्भव है। वाहन का क्रय व विक्रय करने से इस वक्त विशेष लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य घटेगा।

मकरः इस राशि वाले जातको के लिए अक्टूबर का सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। घनिष्ठ मित्रों से वार्तालाप होगा। छात्रों का अध्ययन सामग्री खरीददने में अत्यधिक व्यय होगा। शोध कार्यों में लगे छात्रों के लिए का समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। नौकरी करने वाले लोगो को कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसाय में निवेश का उचित समय है। दाम्पत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा।

कुम्भः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा। आपकी बौद्धिक सकती हर कार्य को सोच समझ कर करने के लिए प्रेरित करेगी । आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। जोड़ों के दर्द से आपको इस सप्ताह परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कम्पटीशन वाले छात्रो को सफलता मिलने के आसार हैं। व्यवसाय में इस समय हाथ न डालें तो ही अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा ।

मीनः इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। सप्ताह को खास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर जाएँ। सरकारी नौकरी वालो को यह समय थोड़ा परेशानी में डाल सकती है इसलिए लापरवाही न बरतें। यह सप्ताह आपको आर्थिक संकट में डाल सकता है। आपको माइग्रेन की शिकायत उत्पन्न हो सकती है। नौकरी के प्रयासों में असफलता ही मिलेगी ।व्यापार में जैसे तैसे काम चलेगा। वैवाहिक सम्बन्धो में पहले से सम्बन्ध बेहतर होंगे।

Back to top button