10 नवम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल एवं पंचांग : जानिए किसके जीवन में आज बड़ा बदलाव आएगा

★आज का पंचांग★

आज का दिन मंगल मय हो, 10नवम्बर दिन शुक्रवार.

8 नवम्बर दिन बुद्धवार का राशिफल: जानिए किन राशि वालों को मिल सकता है भविष्य बदलने का मौका

ऋतु- शरद
मास-मार्गशीर्ष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:33
सूर्यास्त-05:27
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-सप्तमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः 09:29से10:50तक

।।आज का राशिफल।।

? मेष:- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे ।दुर्व्यसनों से दूर रहें मित्रों से हानि होने की संभावना।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
सुझाव:- आज आप चमेली का तेल भगवान कार्तिकेय को अर्पण करें मंगल होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:-पीला

 

?वृष:– आज दांपत्ति जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक लाभ् होगा।आर्थिक पक्ष सुव्यवस्थित होने की संभावना है ।
सुझाव:- आज आप भगवान शिव पर दूध चढायें आपका कार्य संपन्न होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग :-बादामी

? मिथुन:- आज आप के विरोधी परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा सोचे हुवे कार्य सम्पन्न होगें।
सुझाव:- आज आपअपामार्ग(चिचिढा) के पुष्पों को शिव लिंग पर अर्पण करें लाभ् होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – नारंगी

? कर्क:- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होने की संभावना है।
शिक्षा या प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप धतूर के पुष्पों से भगवान शिव का पूजन करें मंगल होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – श्वेत

?सिंह:- आज आप की चल या अचल सम्पत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक संवृद्धता मिलेगी।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश जी को हरा दुर्वांकुर अर्पण करें आपका मंगल होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – हरा

??कन्या:- आज आप का व्यवसाय सुदृढ़ होगा । आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। सामाजिक पद -प्रतिष्ठा में वृद्धी होगी ।

सुझाव:-आज आप 21 बेल पत्र शिव लिंग पर अर्पण करें मंगल होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग -हल्का गुलाबी

 

तुला:- आज आप आपको शासन सत्ता से सहयोग मिलने की संभावना है। गृहोपयोगी वस्तुवों में वृद्धि हो सकती है ,आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव:- आज आप सायं टिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग -आसमानी

?वृश्चिक:- आज आप का मन अशांत हो सकता है, वाहन चलाते समय सावधनी रखें। सन्तान से सुख प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप पिला सिंदूर श्री हनुमान जी के मंदिर में अर्पण करें मंगल होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – सुनहला

 

?धनु:- आज आपके व्यवसाय सम्बन्धी मामले प्रगति करेंगे।
यात्रा का योग बन रहा है देशाटन सुखद होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप केसर युक्त चन्दन श्री गणेश जी को अर्पण कर बचे हुवे तिलक को माथे पर लगाये लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – केसरिया

 

?मकर:- आज आपको आपके जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शिक्षा व् प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे।
सुझाव:- आज आपगुलाब के पुष्पों की माला श्री विष्णु ,राम या कृष्ण जी के मंदिर में अर्पण करें आपका मंगल होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग-गुलाबी

 

?कुम्भ:- आज आपके घर परिवार में प्रेम बना रहेगा। रचनात्मक प्रयास फली भूत होने की संभावना है।
आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।
सुझाव:- आज आप चावल का दान किसी मंदिर में करें लाभ् होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग-श्वेत

 

?मीन:- आज आप के जीविका के प्रयाश फलीभूत होंगें। अस्तु कार्य के सफल होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप पिले फल का दान करें मंगल होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – पीला

 

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

  1. आज मार्गशीर्ष माह कृष्णपक्ष सप्तमी तिथि है।
  2. आज दोषसंघ विनाशक रवियोग है, व पुष्य नक्षत्र है।

 

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
रज सिर धरि हिय नयनन्हि लावहिं।
रघुवर मिलन सरिस सुख पावहिं।।

अर्थ:-भावमूर्ति श्री भरतलाल जी चित्रकूट के वन पथ पर श्री रघुनाथ के चरण धूलि को अपने माथे से,नेत्रों से लगाते है वे उस समय श्री रघुवर मिलन का ही सुख पाते है।”अस्तु श्री भरत जी श्रेष्ठ के प्रेम का यह उन्नत उदाहरण है।’

।।वास्तु टिप।।
जिस घर मे पार्थिव पूजन नित्य होता है वहाँ वास्तु दोष कभी नहीं होता है,सुख संवृद्धि का सदैव वास बना रहता है।

।।इति शुभम् ।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button