10 मई राशिफल:कैसा रहेगा आज आप का दिन

downloadमेष- संपर्क बेहतर होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा का योग बना हुआ है। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। बंधु-बांधवों से करीबी बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आलस्य त्यागें।

वृष- सुख समृद्धि बढ़ेगी। कुल कुटुम्ब में उल्लेखनीय जुड़ सकती है। भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। रहन सहन आकर्षक रहेगा। संग्रह पर फोकस रखें। दिन शुभकारी।

मिथुन- प्रभाव बढ़ेगा। कम्फर्ट फील करेंगे। नवीनता पर जोर देंगे। सफलता का परचम लहराएगा। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। विपक्ष स्वतः पीछे हटेगा। स्पेशल अचीवमेंट खुशी बढ़ाएगा। दिन श्रेष्ठ।

कर्क- आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। अनावश्यक बहस, विवाद और विषय के भटकाव से बचें। दिन सामान्य से शुभ।

सिंह- भाग्य की प्रबलता और योग्यता के संयोग से बेहतर करेंगे। मेहनत की तुलना में सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। कार्य व्यापार में विस्तार और विकास की संभावनाएं तलाशेंगे। दिन लाभकर।

कन्या- प्रशासकीय कार्यों में बेहतर रहेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा। अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सराहना और सम्मान मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।

तुला- धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। लाइफ पार्टनर अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। हर प्रकार से सहायक होगा। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। शुभ सूचना संभव। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

वृश्चिक- लोगों की मदद करेंगे लेकिन दिखावे से दूर रहेंगे। आकस्मिक घटनाक्रम बना रह सकता है। प्रबंधन पर ध्यान दें। दिन सामान्य फलकारक। खानपान का ध्यान रखें। तरल पदार्थ ज्यादा लें।

धनु- प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दाम्पत्य में शुभता का संचार बना रहेगा। सहकार और सामंजस्य पर जोर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। आवश्यक कार्यों को समयपूर्व करने की सोच रखें।

मकर- हड़बड़ी ऐसा कुछ न करें कि बाद पछतावा हो। प्लानिंग पर फोकस रखें। निरंतरता और अनुशासन बनाए रखें। परिजनों की सलाह को महत्व दें। दिन सामान्य फलकारक। मितभाषी बनें।

कुम्भ- शिक्षा, संतान, प्रेम और प्रतिस्पर्धा पक्ष बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। प्रिय से भेंट होगी। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ।

मीन- व्यक्ति की सफलता तभी एंजॉय कर सकता है जब उसके अपने साथ हों। जिद और जल्दबाजी से बचें। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। दिन शुभ।

Back to top button