राजस्थान सरकार ने उठाया बड़ा कदम 1.25 लाख लड़कियों को मिलेगा ये खास पुरस्कार

एक साथ सवा लाख से ज्यादा लड़कियों को खास पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए 48 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च होगी।
दरअसल,  राजस्थान में माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 411 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं गार्गी प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान सरकार ने उठाया बड़ा कदम 1.25 लाख लड़कियों को मिलेगा ये खास पुरस्कारशिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य की प्रतिभावान इन बालिकाओं को 48.70 करोड़ रुपए के गार्गी पुरस्कारों का वितरण 22 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण राज्य में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं की संख्या में पिछले वर्षों के दौरान तीन गुना वृद्धि हुई है।

4वर्ष पहले मात्र 44 हजार बालिकाओं को मिला था पुरस्कार

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने  बताया कि चार वर्ष पहले प्रदेश में मात्र 44 हजार बालिकाओं को ही गार्गी पुरस्कार मिला था, परन्तु इसके बाद गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं में निरंतर वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 91 हजार 780 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 34 हजार 631 अधिक बालिकाओं को यह पुरस्कार मिलेगा।

देवनानी ने बताया कि गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं में इस बार जयपुर प्रथम स्थान पर रहा है। यहां पर 9 हजार 470 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर सीकर जिला रहा है। सीकर की 4 हजार 760 बालिकाओं को इस बार गार्गी पुरस्कार मिलेगा। इसी तरह तीसरे नम्बर पर रहने वाले जिले नागौर की 3 हजार 686 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Back to top button