1 सितम्बर 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। जॉब में अपने पद का कुशल निर्वहन करेंगे। समय रहते सभी काम पूरे कर लेंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखकर रहेगा। पिता से सम्बन्ध अच्छे रखें।

वृषभ — परिवार में सहमति का अभाव हो सकता है। पूरे योग से अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आक्रामक रुख से आपको बचना चाहिये। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी नीतियों का पुनरावलोकन करना चाहिये। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

मिथुन — प्रभावशाली व्यक्तियों से मीटिंग लाभप्रद होगी। कारोबारी यात्रा हो सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में मन लगेगा। कठिन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क — मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। अपने स्वभाव में विनम्रता अवश्य रखें। किसी प्रिय व्यक्ति की बात बुरी लग सकती है। मौसम में सर्द-गर्म और उमस के कारण स्वास्थ्य नरम रहेगा। अपनी क्षमता से बाहर जाकर काम न करें।

सिंह — जीवनसाथी आपसे बेहद प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध में भावनात्मक मजबूती आयेगी। सही कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो जायेंगे। दोपहर के बाद आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या — तरक्की के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। समय अनुकूल है किन्तु इसका पर्याप्त लाभ उठाना आपके ऊपर निर्भर करता है। किसी का अपमान न करें। तत्काल लाभ की अपेक्षा न रखें।

तुला — मित्र आपसे सहायता का निवेदन कर सकते हैं। पठन-पाठन में आज रुचि लेंगे। प्रेमी जन के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को आज जॉब मिल सकती है। मन में उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक — आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। दूसरों के मामलों में उलझ सकते हैं। यदि किसी यात्रा में जा रहे हैं तो अपने वाहन की सर्विसिंग अवश्य करवा लें। अनावश्यक तनाव का शिकार हो सकते हैं। ऑफिस के तनाव को घर के माहौल में सम्मिलित न होने दें।

धनु — प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। पसंदीदा भोजन का आनन्द उठायेंगे। दूर के रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है।

मकर — नये कपड़ों और मंहगे सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

कुम्भ — कार्यक्षेत्र में काफी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य समस्या दूर होगी।

मीन — भविष्य का सोचने के बजाय वर्तमान का ध्यान दें। परस्पर सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। दिखावे से आपको बचना चाहिये। अपनी योजना को गम्भीर और गुप्त रखें। दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

Back to top button