1 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपेक्षाकृत परिणाम तो नहीं मिलेगा लेकिन फिर भी कुछ सफलता मिलने से मन में सन्तुष्टि रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बना सकते हैं। कारोबार अच्छा रहेगा। शाम के बाद मन कुछ उद्विग्न हो सकता है।

वृषभ — धन और वैभव का प्रदर्शन करने से बचें। कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपको सिर्फ अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिये। सेहत के प्रति काफी गम्भीर रहेंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मिथुन — विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। सन्तान के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क — अनावश्यक चिन्तन न करें। आपके पास जो भी अवसर हैं उनका लाभ उठायें। मन में भटकाव हो सकता है। अपनी बातों को लेकर अड़ियल न बनें। मन मे खिन्नता रहेगी।

सिंह — नये अवसरों की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक और धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। यात्रा सफल और मंगलदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। कारोबार में नये अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या —  संचित धन राशि के निवेश की योजना बना सकते हैं। अनमने ढंग से कोई कार्य न करें। जीवनसाथी के व्यवहार से असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपना आचार-व्यवहार अच्छा रखें। शुभचिन्तकों और परिजनों का रूख सहयोगात्मक रहेगा।

तुला — मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। इन्टरव्यू में सफलता प्राप्ति की सम्भावना है। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सफलता का कारण बनेगा। किसी दुविधा का निराकरण हो सकता है।

वृश्चिक — कारोबार की स्थिति को लेकर मन में असन्तोष रहेगा। ठग लोगों से पाला पड़ सकता है। आर्थिक समस्याओं के कारण मन व्यथित रहेगा। जॉब में भी मन नहीं लगेगा। अपनी समस्याओं का समाधान स्वतः ढूँढना उचित होगा।

धनु — आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। बच्चों के साथ मनोरंजन और मस्ती में दिन बीतेगा। फाइनेंस सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेगा। नौकरी पेशा लोगों का दिन अच्छा रहेगा।

मकर — दूसरों के मनोभावों का अनादर न करें। धार्मिक पुस्तकों और सामग्रियों की खरीदी कर सकते हैं। रोगों से मुक्ति मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति से सम्बन्धित मामले सुलझने की स्थिति बनेगी। धन के लेन-देन में लापरवाही न करें।

कुम्भ — घर में किसी तरह के पूजा-अनुष्ठान की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ बेहतरीन रहेगी। मन शान्त और एकाग्रचित्त रहेगा। सोशल मीडिया में राजनीतिक मुद्दों पर विमर्श के लिये सक्रिय हो सकते हैं।

मीन — अति आत्मविश्वास आपके लिये बहुत ही नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। महत्वपूर्ण योजना में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं। पीठ और घुटनों में दर्द हो सकता है। मन में ग्लानि के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। गलत विचारों से स्वयं को दूर रखें।

Back to top button