1 जुलाई दिन शनिवार का पञ्चांग: जानिए आज किस पर राशि कृपा करेंगे शनिदेव

आज का पञ्चांग

।आप सबका मंगल हो 1 जुलाई दिन शनिवार।

1 जुलाई दिन शनिवार का पञ्चांग: जानिए आज किस पर राशि कृपा करेंगे शनिदेव ऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:13
सूर्यास्त:-06:47
राहू काल(अशुभ समय)प्रातः
09:00से 10:30बजे तक
तिथि:-चतुर्थी
पक्ष:-शुक्ल
दिशाशूल:-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
शत्रु आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। अस्वस्थता रहेगी। विवाद से प्रतिष्ठा हानि हो सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। नई योजनाएं बनेंगी।

सुझाव:-आज आप काली गाय को भर पेट हरा चारा दान दें या हरी चीज खिलावें लाभ होगा।
शुभरंग:-हरा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
अस्वस्थता रहेगी। विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे। मिष्ठान्नादि का सुख मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे। यात्रा होगी। अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी।

सुझाव:-आज आप पीपल के वृक्ष में जल अर्पण करें मंगल होगा।
शुभरंग:-हल्का लाल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
कलह-विवाद से कष्ट होगा। अस्वस्थता रहेगी जोखिम न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। कार्य विस्तार होगा। मनोकांक्षा के अनुरूप काम होंगे।

सुझाव:-आज आप गाय को गुड़ व उसमे थोड़ी पिसी हल्दी मिला कर खिलावें उत्तम होगा।
शुभरंग:-हल्का पीला

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
पराक्रम से लाभ तथा सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि लाभ देंगे। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद।

सुझाव:-आज आप मधू का सेवन सुबह खाली पेट करें यदि हो सके तो शनि मंदिर में दान दें उत्तम होगा।
शुभरंग:-चॉकलेटी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेशादि लाभ देंगे। यात्रा से लाभ तथा नौकरी इत्यादि में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

सुझाव:-आज आप काले तिलोदक द्वारा भगवान शंकर का अभिषेक करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-सुनहला

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
दुर्घटनादि से शरीर कष्ट हो सकता है। अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। यात्रा से लाभ तथा धनागम होगा। नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा।

सुझाव:-आज आप काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाये लाभ होगा।
शुभरंग:-बादामी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
जोखिमभरे कार्य न करें। कलह, विवाद, दुर्घटना से हानि तथा क्लेश हो सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा हैं। अधिक प्रयास का कम फल मिलेगा।

सुझाव:- आप पिले पुष्पों द्वारा रोज भगवान गणेश की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:-केसरिया

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
पराक्रम से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रुका हुआ धन आ सकता है। यात्रा लाभकारी होगी। निवेशादि लाभ देंगे। साहित्यिक रुचि जागृत होगी।

सुझाव:-आप किसी पीली वस्तु का दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-हरा

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
जीवनसाथी की चिंता होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना प्रभावशाली रहेंगी। निवेशादि लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। व्यक्तिगत चिंता रह सकती है।

सुझाव:-आज आप काले छाते का दान किसी सुयोग्य ब्राम्हण को दे उत्तम होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
राजकीय कार्यों में रुकावट दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेशादि लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

सुझाव:-आज आप माता रानी के मंदिर में एक नारियल अर्पण कर उसका प्रशाद बाटें उत्तम होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
कुसंगति हानि देगी। चोट-दुर्घटना से कष्ट संभव है। विवादादि से दूर रहें। जोखिम न उठाएं। व्यापार धीमा चलेगा। वाणी पर संयम जरूरी है।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव की उपासना लघु मृत्युंजय मंत्र से करें धुभ होगा।
शुभ रंग:-आसमानी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
अस्वस्थता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। राजकीय कार्यों की रुकावट दूर होगी। व्यापार ठीक चलेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।

सुझाव:-आज आप पीपल के वृक्ष में जल अर्पण अवश्य करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-श्वेत

●आज के दिन का विशेष महत्व●

आज आषाढ़ माह शुक्लपक्ष अष्टमी तिथि है।
2 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम नाम अमित प्रभावा।
संत पुरन उपनिषद गावा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है कि राम नाम का प्रभाव अतुलनीय है, जिसकी महिमा संत वेद पुराण व उप निषदों में विशेष वर्णित है।

अस्तु नाम का आश्रय लेने वाला सर्वथा सुखी रहता है।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button