1 जनवरी से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वर्ना हो सकता है…

2016 जाने में अब केवल 2 दिन का समय रह गया है। ऐसे में नए साल के सेलिब्रेशन के अलावा कुछ ऐसे जरूरी काम हैं जो आपक बिना भूले करें। यदि आप इन कामों की अनदेखी करते हैं तो आपके घर से लक्ष्मी रूठ सकती है।

इसलिए घर की नकारात्मकता को खत्म करने के लिए और घर को आर्थिक संकटों से बचाने के लिए जरूरी है कुछ सावधानियां बरतना। इसके लिए आपको 31 दिसंबर से पहले-पहले अपने घर से कुछ चीजें बाहर करनी होंगी। आइए जानते हैं –
ताजमहल
अक्सर लोग एक दूसरे को प्यार के तोहफे के रूप में गिफ्ट में ताजमहल देते हैं। यह एक मुगल वास्तुशास्त्र का उदाहरण है। ताजमहल की सुंदरता के कारण लोग इसे अपने घरों मे रखते हैं।
लेकिन ध्यान रहे कि ये एक समाधि है जिसे घर में रखने से नकारात्मकता आती है। इसे घर में रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम अच्छे होने की बजाय दूरियां बढ़ती हैं।
रोते हुए बच्चों की फोटो
बच्चों को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। बच्चों की रोती हुई फोटो लगाने से दुर्भाग्य बढ़ता है। कई लोगों के घर में रोते हुए बच्चों की फोटो भी सजाई जाती हैं। इस तरह की फोटो घर या दुकान में लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है।
डूबता हुआ जहाज
डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य भी डुबा देती है। घर में रखी डूबती नाव की फोटो या कोई शो-पीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर बुरा असर डालता है इसलिए ऐसा कोई भी फोटो या शो-पीस घर में न रखें।
बहते हुए झरने की फोटो
घर में बहते पानी या झरनों की फोटो न लगाएं। बहते पानी की फोटो घर में हो रहे आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं। वास्तु में मान्यता है कि जिस घर में बहते पानी की फोटो होती हैं, वहां पर धन नहीं टिकता।
हिंसक जानवरों की फोटो
किसी जंगली जानवर की फोटो या शो-पीस घर पर रखने से घर में रहने वालों का स्वभाव गुस्से वाला होने लगता है। इससे घर में क्लेश और हिंसा बढ़ती है।
रथ की फोटो
प्राचीन समय में रथ पर सवार होकर युद्ध लड़े जाते थे। शंखनाद के बाद युद्ध का आरंभ होता था। इसलिए इससे घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।यह आपके घर में अशांति फैलाता है। तो इस तरह की तस्वीरों को 31 दिंसबर खत्म होने से पहले ही पुराने साल में अपने घर से हटा दें।
Back to top button