1 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत हो सकते हैं। आपके द्वारा किये गये प्रयास सार्थक परिणाम देने योग्य होंगे। पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और कौशल की प्रशंसा होगी। कारोबार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा।

वृषभ — घर में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। हालाँकि सामाजिक दूरी को लेकर लापरवाही न करें। श्वास रोगियों को खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

मिथुन — नया कार्य आरम्भ करने के लिये दिन अनुकूल है। सामाजिक कार्यकलापों को लेकर लोकप्रिय रहेंगे। अच्छे लोगों से मिलना होगा। आपकी मेहनत सफल होगी। गृहस्थ जीवन की अनुकूलता से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क — माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब में अल्प प्रयास से कार्य पूरे हो जायेंगे। कर्ज लौटाने के लिये समय उत्तम है। विरोधी आपके साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह — बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े दायित्व सौंपे जा सकते हैं। सोशल मीडिया में सक्रियता रहेगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करेंगे। लवमेट्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

कन्या —  परिवार के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ऑफिस के काम का दबाव आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। आपकी क्षमताओं के आकलन में गलती न करें। कार्य-व्यवसाय में अतिरिक्त धन का निवेश करना पड़ेगा। मन में किसी तरह की शंका है तो उसे मन में न रखें अपितु उसे शीघ्रातिशीघ्र दूर कर लें।

तुला — मन की कोई इच्छा पूरी होने से सन्तुष्ट रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले एक बार अपने अन्तर्मन से अवश्य पूछ लें। किसी पर अन्धविश्वास करने के बजाय अपने हितों का स्वयं चिन्तन करें। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। घर में किसी पूजन कार्य का आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिक —  आज आपको स्वयं के लिये समय देने की आवश्यकता है। गलत निवेश के कारण आप अपना नुकसान करा सकते हैं। आपको संयमित और स्थिर रहने की आवश्यकता है। मन में अच्छे विचार आ सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के नये अवसर मिलेंगे।

धनु — आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में काफी समय से चल रहे तनाव में कमी आयेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। साझेदारी वाले कारोबार में तेजी आयेगी। करियर में नयी उपलब्धियाँ मिल सकती है।

मकर — आर्थिक स्थिति को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। योग और ध्यान के लिये समय अवश्य निकालें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पायेंगे। कोई मित्र पैसे उधार माँग सकता है।

कुम्भ — मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में नयी सम्भावना मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। नयी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन — कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। बदली हुयी परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में असमर्थता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप पर प्रदर्शन अच्छा करने का दबाव रहेगा। पिता से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा।

Back to top button