1 दिसम्बर 2018 का राशिफल: महीने के पहले दिन चंद्रमा बदलेगा राशि, ये राशी वाले रहे सावधान

मेष – नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग नए कामों की योजना बना सकते हैं। भविष्य की योजना बनाएं। पत्नी और बच्चों के साथ बातचीत करें और उनसे राय भी लें। किसी नए रिश्ते की बात हो सकती है। आप शादीशुदा हैं तो लव लाइफ अच्छी रहेगी। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। पैसों की समस्या दोस्तों की मदद से खत्म हो जाएगी। किसी खास काम के लिए आपको दोस्तों की जरूरत पड़ेगी।1 दिसम्बर 2018 का राशिफल: महीने के पहले दिन चंद्रमा बदलेगा राशि, ये राशी वाले रहे सावधान

वृष – आज नौकरी और बिजनेस में आपको कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। इस स्थिति का फायदा उठाने में देर न करें। आज आपके अच्छे व्यवहार से आपके निजी संबंधों में भी काफी हद तक सुधार हो जाएगा। मन की चिंता के बारे में किसी भरोसेमंद इंसान से बात होगी। अच्छी खबर से खुशी मिल सकती है। आज आप चतुरता से उलझे हुए मामले सुलझा सकते हैं। इससे आपके बहुत से काम भी पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन शुभ है। कामकाज में सुधार होने के भी योग बन रहे हैं। 

मिथुन  –  आप सामाजिक कामकाज में उलझ सकते हैं। कुछ मामलों में आप काफी राहत महसूस करेंगे। छुट्टी मनाने या कहीं घूमने का मन भी हो सकता है। जरूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं। शादी के भी ऑफर मिल सकते हैं। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। व्हीकल  खरीदने का मूड बना सकते हैं।

कर्क – दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। आपकी ज्यादातर समस्याएं खत्म भी हो सकती है। आज आप कई तरह के काम करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा है। आपको धन लाभ और फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अपने निवेश पर ध्यान दें। आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में रहेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। अपनी सोच और विचार में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। 

सिंह  – आज  बिजनेस पार्टनर के साथ लंबी और महत्वपूर्ण बातचीत के योग बन रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियों पर ध्यान देना होगा। अपनी समस्याएं सुलझाने पर ध्यान दें। अपने ही लोगों से आपको मदद मिलती जाएगी। काम का दबाव कम होगा। ज्यादातर काम समय पर होने से तरक्की के योग ज्यादा है। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। करियर में भी कुछ बदलाव करने से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप बहुत बातूनी मूड में रहेंगे। लोगों के साथ कई मामलों पर बातें हो सकती हैं। 

कन्या –  योग्यता के कारण आपकी तारीफ हो सकती है। संतान से सहयोग मिल सकता है। आपके सोचे हुए रोजमर्रा के कुछ ही काम आज हो पाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। इनकम के तरीके बेहतर बनाने पर ध्यान दें। किसी खास काम के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे। 

तुला – आज आप विरोधियों की कमजोरी का फायदा भी उठा सकते हैं। कोई ऐसा काम भी कर सकते हैं, जिससे आपका नाम हो सकता है। पुराने मतभेद आज सुलझ सकते हैं। बातचीत करें और कन्फ्यूजन दूर करें। अपने मन की बातें आप बहुत अच्छे से जाहिर कर सकते हैं। आपके लिए दिन भी ठीक है। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 

वृश्चिक – आज आप अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं। कोई ऐसा काम करें, जिससे एक साथ कई लोगों को फायदा हो। रोजमर्रा के काम समय पर हो सकते हैं। तनावपूर्ण मौके पर संतुलन रखने में आप सफल हो जाएंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपना व्यवहार लचीला रखें और सही समय आने का इंतजार करें। धैर्य से काम लें। लोग आपका ध्यान बांटने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार और जीवनसाथी से संबंध पहले से अच्छे हो जाएंगे। 

धनु – धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। खास काम या चुनौती नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बन सकती है और पूरी भी होगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आज पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश और खरीददारी के अवसर आपको मिल सकते हैं। संबंधों में भी सुधार होता रहेगा। आराम करने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा है। लोगों की भलाई के लिए कोई काम करेंगे तो कहीं न कहीं आपको ही बड़ा फायदा हो सकता है।

मकर  – आज ज्यादातर जरूरी मामले सुलझ सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार भी हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोशिश करेंगे। बुद्धि से आप किसी भी उलझन को सुलझा लेंगे। अपनी बात से लोगों को सहमत कराने में आप सफल रहेंगे। आपका मन लोगों से मिलने में ज्यादा लगेगा। नए दोस्त आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। पुराने दोस्त भी आपका बहुत साथ निभाएंगे। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। जो आप सोचेंगे वो आसानी से कर देंगे। व्यक्तिगत कामकाज में प्रगति हो सकती है। आप जो नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। 

कुंभ  -ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। अधिकारियों के साथ बातचीत में सुधार हो सकता है। कहीं छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। कोई बड़ा काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। पूरी योजना की जिम्मेदारी किसी और व्यक्ति पर हो सकती है। धैर्य रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। 

मीन – इनकम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। इसमेंं दूसरे लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं। पैसों के ज्यादातर मामलों का निपटारा आपके अनुसार ही होगा। नौकरी-धंधे में सफलता मिलेगी। मकान और जमीन संबंधी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता भी मिल सकती है। कितने ही दिनों से पैसों वाला जो काम आप सोच रहे हैं वह आज अचानक पूरा हो सकता है। लक्ष्य को ध्यान में रखें। सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपको समय पर साथ वालों की मदद मिलती जाएगी। 

Back to top button