05 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन कर्मियों का किया जायेगा टीकाकरण

लखनऊ: 03 फरवरी, 2021 उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,19,282 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,82,11,459 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 197 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 4,765 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1215 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 389 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 431 तथा अब तक कुल 5,87,398 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,681 क्षेत्रों में 5,10,463 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,22,415 घरों के 15,26,20,567 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,284 लोगों ने तथा अब तक कुल 4,71,052 लोगांे ने चिकित्सीय परामर्श लिया।


श्री प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 1600 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया जायेगा तथा 05 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Back to top button