02 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल: इन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है दिन चरों तरफ से मिलेगी खुशियाँ

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 02 अप्रैल दिन सोमवार

02 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल: इन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है दिन चरों तरफ से मिलेगी खुशियाँऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-द्वितीया
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:48
सूर्यास्त-06:12
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
07:30 से09:00 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः06:11 से 07:44 तक ।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी हैं। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। 

राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है, मन में चिंता बनी रहेगी। पेट संबंधित रोग से मन चिंतित रहेगा परंतु मध्याह्न के बाद राहत का अनुभव होगा। मानसिक रूप से आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे।यात्रा सुखद होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन :-आज आपमें स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में झगड़ा होने की आशंका है। संपत्ति के विषय में सावधानी रखें। अचानक धन के खर्च की आशंका है। उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न लें। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आप किसी भी कार्य को बिना किसी सोच-विचार के न करें। आपको स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण संबंधों से आपके आनंद में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। भाइयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति होगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज के दिन आपकी वाणी के प्रभाव से आपको लाभ होगा। इससे अन्य लोगों के साथ आपके संबंधों में प्रेम की वृद्धि होगी। आपका पर्यटन आपके लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाएं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। सुदूर यात्रा के सुखद योग बन सकते हैं।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज कृषिकार्यों में सफलता मिल सकती है।जीवनसाथी का सहयोग आज का दिन शुभ परिणाम दे सकता है। आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बीतेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आपकी कार्य की योजनाएं अच्छी तरह से संपन्न होगी। व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। आज का दिन धन लाभ के लिए शुभ है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं। धार्मिक यात्रा से आज आप धर्मिष्ठता की अनुभूति करेंगे। परिजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- नए कार्य का प्रारंभ आज न करे।स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान में ध्यान रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकेगा। कृषिकार्यों में आशानुकूल सफलता मिल सकेगी।।राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है।
2 आज आशा द्वितीया है।

।।प्रेरणादाई छंद।।

सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना होइ बालक सुरभूपा।

यह चरित जे गावहिं हरिपद पावहिं ते न परहिं भवकूपा।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि परमात्मा को जैसे ही माता कौशल्या ने कहा कि तुम शिशु होकर मुझे आंनद दो वैसे ही परमात्मा राम शिशु होकर जोर जोर से रुदन करने लगे कुछ महात्माओं का भाव है कि परमात्मा के लिए जो कष्ट उठता है उन भक्तों के कष्ट की पीड़ा का अनुभव करके परमात्मा रोने लगे । इस प्रकार जो समस्त देवताओं के स्वमी बालक बन कर माता कौशल्या के गोद मे श्री धाम श्री अयोध्या जी मे बाल लीला कर रहें है इस चरित्र को जो गाते हैं ,वे निश्चित ही हरिपद को प्राप्त कर संसार बन्धन से मुक्त हो जाता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद सरस् श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button