हिन्दू कैलेंडर: अक्टूबर में रहेंगे दशहरा और करवाचौथ जैसे बड़े त्यौहार ये हैं इनकी लिस्ट

हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में महीने के 20 दिन तीज-त्योहार रहेंगे। इसी महीने में दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। इस महीने मां दुर्गा की पूजा के लिए 10 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इन 9 दिनों में दुर्गा पूजा और दसवें दिन दशहरे पर शस्त्र पूजा की जाएगी। वहीं एकादशी, प्रदोष, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे तीज त्योहार भी खास रहेंगे। इस महीने वाल्मीकी जयंती के साथ मीराबाई जयंती भी है। इन मुख्य दिनों के अलावा पितृशांति के लिए श्राद्धपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या भी है। वहीं दिवाली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र भी इस महीने के आखिरी सप्ताह में रहेगा। इस तरह व्रत-त्योहारों के नजरिए से पूरा महीना महत्वपूर्ण है।ये है तीज-त्योहारों की लिस्ट -2 अक्टूबर – महालक्ष्मी व्रत5 अक्टूबर – इंदिरा एकादशी6 अक्टूबर – प्रदोष व्रत, शनि त्रयाेदशी7 अक्टूबर – शिवरात्री (मासिक शिवरात्री)8 अक्टूबर – सर्वपित्रृ अमावस्या10 अक्टूबर – नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना), महाराजा अग्रसेन जयंती12 अक्टूबर – विनायक चतुर्थी15 अक्टूबर – सरस्वती पूजा16 अक्टूबर – कालरात्रि पूजा17 अक्टूबर – दुर्गाष्टमी पूजा18 अक्टूबर – दुर्गा नवमी पूजा19 अक्टूबर – दशहरा, विजया दशमी20 अक्टूबर – पापांकुशा एकादशी21 अक्टूबर – पद्मनाभ द्वादशी22 अक्टूबर – प्रदोष व्रत23 अक्टूबर – शरद पूर्णिमा, कोजागर व्रत24 अक्टूबर – वाल्मीकि जयंति, मीरा बाई जयंती25 अक्टूबर – कार्तिक माह शुरू27 अक्टूबर – करवा चौथ31 अक्टूबर – अहोई अष्टमी, पुष्य नक्षत्र खरीददारी का महा मुहूर्त
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Hindu Calendar October 2018 Dashahara And Karwa Chouth in This Month

Back to top button