हादसा: कॉन्गो की एक झील में नाव डूबने से 25 लोगों की मौत…

अफ्रीकी देश कॉन्गो रिपब्लिक की एक झील में नाव डूबने से 30 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। हादसा शनिवार रात माई नडोम्बे झील में हुआ। नाव पर सवार लोगों में ज्यादातर शरणार्थी हो सकते हैं, जो देश में आंतरिक विवादों के चलते दूसरी जगह जा रहे थे।

हुआ हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय मेयर सिमोन मबो वेम्बा ने बताया कि हादसे के वक्त नाव पर करीब 350 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से 183 ही बचकर किनारे पर आ पाए हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि नाव पर कोई लाइफ जैकेट नहीं थे और यहां के ज्यादातर लोग तैरना भी नहीं जानते हैं।

गई इतनों की जान 

इसी के साथ स्थानीय मेयर ने कहा कि नाव डूबने का एक कारण ओवरलोडिंग हो सकता है। देश में अधिकतर वॉटरवे के जरिए रिवर ट्रांसपोर्ट हो रहा है। पिछले महीने भी इसी तरह के हादसों में 167 लोगों की जान गई थी।

इसके बाद कॉन्गो सरकार ने सभी नावों पर लाइफ जैकेट करने के आदेश दिए थे। बता दें इससे पहले भी कई बार शहर में इस हादसे हो चुके है.

Back to top button