हर किसी को पता होनी चाहिए माता लक्ष्मी के नाराज होने के ये बड़े कारण..

जीवन की परेशानियों और धन के अत्याधिक प्रवाह को रोकने के लिए हम कई ऐसे उपाय करते हैं जिससे इन सब परेशानियों से बचा जा सके। कई लोग हमें दान-पुण्य करने की सलाह देते हैं तो हम दान करना शुरु कर देते हैं लेकिन क्या दान देना है और क्या नहीं जाने बिना दान करना स्थिति सुधारने की जगह बिगाड़ सकता है। घर में समृद्धि कायम रखनी है तो उसके लिए ये जानना जरुरी है कि क्या दान किया जाना लाभकारी हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि शाम के समय कुछ वस्तुओं का दान करने से धन की हानि होने लगती है। इसी के साथ किन वस्तुओं को दान करने से हमें लाभ होता है और किन वस्तुओं से घर की लक्ष्मी चली जाती है।

झाडू- माना जाता है कि झाडू को दान देने से माता लक्ष्मी रुठ जाती हैं। इसके दान से व्यापार में नुकसान हो सकता है।

नुकीली चीजें- चाकू, केंची आदि नुकीली चीजों का दान आपका अशुभ कर सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पारिवारिक क्लेश हो सकते हैं।

बासी खाना- ताजा खाना दान करना शुभ माना जाता है लेकिन पुराना खाना किसी को दान करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य की हानि हो सकती है। विवाद और कोर्ट आदि के मामले में फंस सकते हैं।

इस्तेमाल कपड़े- किसी पंडित या महात्मा को इस्तेमाल किए हुए कपड़े दान नहीं किए जाते हैं, माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। यहां एक बात स्पष्ट कर दें कि जरुरतमंद को इस्तेमाल वस्त्र भी दान किए जा सकते हैं।

प्लास्टिक- किसी को दान करने के लिए प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल नहीं किया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से बिजनेस में नुकसान होने लगता है।

फटी हुई किताबें- किताबों का दान देना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि जितना ज्ञान बांटा जाए उतना ही लाभकारी होता है। लेकिन फटी हुई किताबें या ग्रंथ किसी को दान की जाती हैं तो वो नुकसानदायक होता है।

Back to top button