हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने की हैं एक दिलचस्प कहानी

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं मां पार्वती से पति की लंबी उम्र की कामना करती है और व्रत रखती हैं। इस दिन मेहंदी लगाने का बहुुत महत्व होता है। इस साल यह 13 अगस्त को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन मेहंदी की रस्म के बारे में…हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने की हैं एक दिलचस्प कहानीतीज का मतलब तीन चीजों का त्याग करना होता है। बताया जाता है इस दिन महिलाएं तीन चीजों का प्रण लेती हैं। पहला ये कि वे कभी अपने पति से छल कपट नहीं करेंगी। दूसरा ये कि कभी पति से झूठ और लड़ाई नहीं करेंगी। तीसरा और आखिरी ये कि किसी पराय की निंदा नहीं करेंगी।

हरियाली तीज से एक दिन पहले महिलाएं मेहंदी लगाती है। इसके पीछे ये वजह बताई जाती है कि इस दिन मेहंदी लगाने से पति की उम्र लंबी होती है। आपको बता दें, 130 साल बाद इस बार हरियाली तीज के दिन अद्भुत अच्छा संयोग बना है। इस बार सावन के सोमवार के दिन यह त्यौहार पड़ा है, जिससे इसका महत्व बढ़ गया है। इस दिन व्रत करने से शिव जी आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

Back to top button